RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:जल संसाधनों पर निषाद समाज के नैसर्विक अधिकार को मान्यता मिलनी चाहिए : राजेश साहनी

आरक्षण खत्म करने की साजिश को नाकाम करने के लिए इंडिया गठबंधन को जिताने की अपील।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 19 मई।खेग्रामस (अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा) के राष्ट्रीय सचिव राजेश साहनी ने आज बड़हरा प्रखंड के फूंहा, विशुनपुर सेमरा, बिंदगांवा, बबुरा, कुतुबपुर, धुसरिया, चातर और रामशहर आदि दर्जनों गांवों में जनसंवाद करते हुए इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को भारी मतों से जिताने की अपील की।
राजेश साहनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बाबा साहेब के संविधान, देश के लोकतंत्र और दलित-पिछड़ों के आरक्षण अधिकार के विरोधी है और देश को मनुस्मृति के मुताबिक चलाना चाहते है। एनडीए नेता अतिपिछड़ों के लिए नकली प्रेम प्रदर्शित करते हैं। उनके दस साल दलितों-अतिपिछड़ो के लिये आफत काल साबित हुए हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा की साजिश के तहत अगिआंव के बड़गांव में अतिपिछड़ा बिंद व कहार समुदाय के 15 लोगों समेत 23 गरीबों को फर्जी मुकदमें में आजीवन कारावास की सजा दे दी गई। यहां तक कि लोकप्रिय युवा विधायक मनोज मंजिल को भी नहीं छोड़ा गया और उनकी विधायकी छिन ली गयी।
उन्होंने कहा कि भोजपुर जिले के सोन व गंगा नदियों के के किनारे बस गांवों में हजारों की तादाद में बिंद-मल्लाह आबादी पूरी तरह से उपेक्षित है। जल संसाधन, नदी-पोखर और तालाब में मछली पालन और बालू निकासी पर उनका नैसर्गिक अधिकार भी खतरे में पड़ गया है।
बैठकों में कोल्हरामपुर के मुखिया विनोद यादव, भाकपा(माले) नेता खूबलाल रजक, विनोद बिंद (बबुरा), कृष्णा यादव, अर्जुन बिंद, परमेश्वर बिंद आदि भाकपा(माले) और वीआईपी नेता उनके साथ मौजूद रहे।

Related posts

राष्ट्र स्तरीय नशा मुक्ति -सामाजिक बहिष्कार कार्यक्रम 4 और 5 सितंबर को जंक्शन में।

rktvnews

रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना ने धनेश्वरी साहू के कच्चे मकान को पक्के मकान में बदल दिया।

rktvnews

राजस्थान:जयपुर: सांभर झील में पक्षियों का संरक्षण हर हाल में हो सुरक्षित : जिला कलक्टर

rktvnews

भारत और पनामा ने चुनावी सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

नई दिल्ली में राजस्थान की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हुए शामिल।

rktvnews

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री 12 जनवरी को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 के समापन सत्र में हिस्सा लेंगे।

rktvnews

Leave a Comment