RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:दशवी बोर्ड परीक्षा में संभावना के छात्र लक्की सम्राट बने स्कूल टाॅपर।

दशवी में 22 परीक्षार्थियों ने प्राप्त किया 90 से 95 प्रतिशत अंक।

80 से 90 प्रतिशत तक अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 28

12वीं की परीक्षा में संभावना की मुस्कान बनी विद्यालय टॉपर।

विज्ञान संकाय में रोहिणी कुमारी ने 84 तथा वाणिज्य में प्रियानी प्रज्ञा ने प्राप्त किया 77 प्रतिशत अंक।

सीबीएसई दसवीं एवं बारहवी परीक्षा-2025 का परीक्षाफल घोषित

परीक्षा में विद्यालय के शत-प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )13 मई।केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा, बोर्ड, दिल्ली द्वारा आयोजित वर्ग दसवीं एवं बारहवी परीक्षा-2025 का परीक्षा-फल घोषित होने के बाद शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित ‘शान्ति स्मृति’ सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में विद्यालय के शत-प्रतिशत छात्र सफल हुए। सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 278 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था, जिसमें सभी छात्र-छात्रा सफल घोषित किये गये। दशवीं की परीक्षा में छात्र लक्की सम्राट 94 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टाॅपर बना। वही छात्रा हर्षिता सिंह ने 93.08 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय, मीनू राज ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय तथा मयंक उपाध्याय ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। 22 परीक्षार्थियों ने 90 से 95 प्रतिशत तक अंक प्राप्त किया। वही 80 से 90 प्रतिशत तक अंक प्राप्त परीक्षार्थियों की संख्या 28 रही। जब कि 87 परिक्षार्थियों ने 70 से लेकर 80 प्रतिशत तक अंक हासिल किया। वही 60 से 70 प्रतिशत तक अंक प्राप्त परीक्षार्थियों की संख्या-70 रही। शेष परीक्षार्थियों का अंक 50 से 60 प्रतिशत के बीच रहा। विद्यालय के लक्की सम्राट, हर्षिता सिंह, मीनू राज, मयंक उपाध्याय, उत्कर्ष कुमार, शुभम कुमार, आयूष राज, खुशी गुप्ता, प्रिंस कुमार, आशीष शुक्ला, समरजीत कौर, भाष्कर आनंद, आदित्य कुमार, कुणाल कुमार, पियूष पाठक, नितिका सिंह समेत 22 परीक्षार्थियों ने 90 से 95 प्रतिशत तक के बीच अंक प्राप्त किये। वही सीबीएसई दिल्ली द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं का परीक्षाफल भी शत-प्रतिशत रहा। कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों संकाय मिलाकर विद्यालय स्तर पर सबसे उच्च अंक मुस्कान कुमारी (कला संकाय) ने प्राप्त किया। छात्रा मुस्कान कुमारी कला संकाय में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनी। वही रोहिणी कुमारी विज्ञान संकाय में 84 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय स्थान पर रही। इधर, प्रियानी प्रज्ञा ने वाणिज्य संकाय में 77 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर प्राप्त किया। मुस्कान के अतिरिक्त उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में रोहिनी कुमारी, आदित्य राज, स्वपनील नारायण, सानिया जहां, आर्ची केशरी, शौर्य राज, प्रियानी प्रज्ञा, खुशी कुमारी, ज्योति कुमारी, अश्वनी सिंह शामिल हैं। विद्यालय के शेष परीक्षार्थियों का अंक 60 से 75 प्रतिशत के बीच रहा। प्राचार्या डॉ. अर्चना कुमारी ने विद्यालय के शत-प्रतिशत परीक्षाफल पर खुशी जाहिर की। कहा कि बच्चों ने अपनी मेहनत और लगन से विद्यालय का मान-सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी। प्रबन्ध निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र ने कहा कि यह परीक्षाफल शिक्षकों की मेहनत और छात्र-छात्राओं के लगन तथा उनके अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने घोषणा किया कि दशवीं के जो भी छात्र-छात्रा 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किये है, उनका कक्षा-11वीं के नामांकन में सभी तरह के शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

Related posts

एजुकेट गर्ल्स की संस्थापिका सफीना हुसैन को बालिका शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : किसान सेवाराम की मेहनत रंग लाई।

rktvnews

अग्निवीरवायु भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 जुलाई से शुरू होगी!उम्मीदवारों का जन्म 27 जून 2003 और 27 दिसंबर 2006 के बीच होना चाहिए।

rktvnews

कार व पिकअप की टक्कर मे महिला की मौत,पति व बच्चियों समेत चार जख्मी।

rktvnews

नए मुख्य सूचना आयुक्त हीरालाल सामरिया ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर: आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर दी शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment