RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:नोट्रे डेम हाई हाई स्कूल में एक दिवसीय शतरंज प्रशिक्षण शिविर सफलता पूर्वक संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 मई। शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चैस इन स्कूल योजना के अंतर्गत भोजपुर जिला शतरंज संघ द्वारा स्थानीय नोट्रे डेम हाई स्कूल सिंगही, आरा के सभागार में 18 मई को एक दिवसीय शतरंज का प्रतिक्षण दिया गया।
संघ के सचिव डॉ सैफ ने बताया की इस प्रशिक्षण शिविर में स्कूल के लगभग 60 से अधिक शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इनका प्रशिक्षण प्रशिक्षण राष्ट्रीय शतरंज कोच बीरेंद्र कुमार उपाध्याय के द्वारा दिया गया।इस शिविर में शतरंज के खिलाड़ियों को शतरंज के इंटरनेशनल नियम और ओपनिंग गेम में इंग्लिश ओपनिंग, फ्रेंच डिफेन्स औऱ गाएको पियानो गेम के बारे में जानकारी दी गई
नोट्रे डम हाई स्कूल के निदेशक अजित कुमार सिंह ने कहा कि शतरंज से छात्रों के मस्तिष्क का विकास और एकाग्रता क्षमता बढ़ती है।इसके लिए लगातार ट्रेनिंग और अभ्यास जरुरी है,।जो भोजपुर शतरंज संघ के तत्वावधान में विद्यालय में कराया जायेगा।साथ ही स्कूल की आंतरिक औऱ जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया जाएगा ।
शनिवार के शतरंज ट्रेनिंग प्रोग्राम में दर्श कुमार सिंह, आगम कुमार सिंह, रूद्र, शिशिर राज, अनुष्का, स्वरा, वेदांशी, आदर्श, अमन, कुणाल, आयुष, लोकेश, सौम्या, शाहिल, नमन, धृति, विश्वजीत, नारायणी, ओमकार, स्पर्श, आयांश, समीक्षा, शालग्या आदि छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर नोट्रे डेम हाई स्कूल के चेयरमैन रण विजय बहादुर सिंह,प्रिंसिपल शिव कुमार सिंह, पी टी आई राम नारायण शुक्ला, तथा स्कूल समन्वयक आमिर खान और साथ हीं भोजपुर जिला के सीनियर शतरंज खिलाड़ी अर्जुन उपाध्याय उपस्थित हुए।

Related posts

बिहार:निर्वाचित सांसद संजय कुमार झा ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात।

rktvnews

सुरताल में विलीन होने की अवस्था संगीत का चरमोत्कर्ष हैं : किरण कुमारी

rktvnews

डीएई के सचिव और एईसी के अध्यक्ष ने तारापुर परमाणु ऊर्जा स्टेशन का दौरा करते हुए दुनिया के सबसे पुराने चालू बिजली रिएक्टरों की सराहना की।

rktvnews

धर्मेंद्र प्रधान ने एनएटीएस 2.0 पोर्टल लॉन्च किया।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयन्ती आयोजित।

rktvnews

चतरा:मनरेगा, आवास योजना, 15वीं वित्त योजनाओं की हुई समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment