RK TV News
खबरें
Breaking News

“किशोरियों और महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याएं, कारण व समाधान” विषयक सेमिनार सह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 मई।जनमित्र,आरा द्वारा आर एस मेमोरियल गर्ल्स हाई स्कूल, जगदेव नगर,आरा के सभागार में “किशोरियों और महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याएं, कारण व समाधान” विषयक सेमिनार सह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या डॉ शशि कला राय ने किया ।कार्यक्रम का संचालन जनमित्र के सचिव विजय मेहता ने किया। सेमिनार हेतु विषय प्रवेश करते हुए मधु कुमारी ने किशोरियों व महिलाओं के स्वास्थ्य चिंताएं और समाधान को लेकर पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा को रखा।मुख्य अतिथि डॉ वंदना शेखर ने कहा कि संबधित मुद्दों के संदर्भ में समुचित जानकारी,संतुलित जीवन शैली के द्वारा हम महिलाएं और किशोरियां अपने कई कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात पा सकती हैं।
डॉ शशि कुमार ने कहा कि महिलाएं व किशोरियों को अपने छोटी से छोटी समस्याओं व चिंताओं को सही जगह पर जरूर रखें ताकि समय रहते समाधान हों ताकि बाद मे कोई बडी समस्या न बन जाए।
उपस्थित छात्राओं, महिलाओं ने स्वास्थ्य संबंधी अपने अपने प्रश्नों को रखा जिसका जवाब उपस्थित डॉक्टर्स, समाज कर्मियों व शिक्षकों ने दिया। दूसरे सत्र में स्वास्थ्य जांच के अंतर्गत महिलाओं व किशोरियों की जांच डॉ वंदना शेखर ने किया और उचित परामर्श प्रदान किया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रचार्या ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सभी विद्यालयों मे होने चाहिए ताकि महिलाओं व किशोरियों को अपनी समस्याओं पर खुलकर बात करने व सीखने का मौका मिले।

Related posts

भोजपुर:बिजली के तार से सटते ही कंटेनर में भड़की लपटें,ड्राइवर की दर्दनाक मौत।

rktvnews

अपनी क्षमताओं को विस्तार दें और ‘विकसित भारत’ बनने की दिशा में भारत की यात्रा के साथ आकांक्षाओं को जोड़ें:राजनाथ सिंह

rktvnews

पटना:महिलाओं पर केंद्रित आपदा प्रबंधन: BSDMA की बैठक में जेंडर संवेदनशीलता पर चर्चा।

rktvnews

पश्चिमी सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:जनहित परिवार भोजपुर का 26वां वार्षिक अधिवेशन संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:धान में पोषक तत्व प्रबंधन की जानकारी कृषकों के लिए लाभकारी:डॉ. राम नरेश कृषि वैज्ञानिक

rktvnews

Leave a Comment