RK TV News
खबरें
Breaking Newsसंस्कृति

बागपत:तीन दिवसीय दीपावली मेले का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ!स्ट्रीट बेंडर्स ने दीपावली मेले में लगाए स्टाल

बागपत/उत्तर प्रदेश 10 नवंबर। पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत डूडा कार्यालय परिसर बागपत में तीन दिवसीय दीपावली मेले का जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुभारंभ किया जिसमें स्ट्रीट बेंडर्स ने अपने स्टाल लगाए है दीपावली मेला डूडा व नगर पालिका बागपत के नेतृत्व में लगाया गया जिसमें स्वनिधि के बेंडर्स को प्रोत्साहन मिल रहा है।
जिसके सम्बन्ध में विवेक वर्मा परियोजना अधिकारी ने बताया कि मेले में श्री लक्ष्मी एस०एस०जी०, जागरूक एस०एस०जी०, सखी सहेली एस०एस०जी० राधा कृष्णा एस०एस०जी० आदि एवं प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेन्डर में मिट्टी के खिलोने, बच्चो के कपडे, फुलो के गुलदस्ते, छोले कुल्चे, पानी पूरी, चाऊमीन, आदि ने अपना स्टॉल लगाया है तथा पं० दीन दयायल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूहो की महिलाओ को वित्तीय वर्ष 2024-25 का कैलेन्डर भी वितरण किये गये। यह मेला तीन दिन का है। कल दिनांक 11.11.2023 तक मेले का आयोजन किया जायेगा। दिपावली मेला’ में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत स्ट्रीट वेन्डर एवं स्वयं सहायता समूहो के द्वारा जोर शोर से प्रतिभाग किया गया, एवं राजकीय कन्या इण्टर कालेज बागपत की छात्राओ ने मेले के कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, जिसमें छात्राओ ने महेन्दी, रंगोली के डिजाइन बनाये जिसमे छात्राओ को पुरस्कार देकर सम्मानित किय गया। दिपावली मेले देखने को डूडा कार्यालय पर उमडी लोगो की भीड़, दिपावली मेला देख कर लोगो में दिखा उत्साह।
दिपावली मेले में पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी , नीरज कुमार श्रीवास्तव मुख्य विकास अधिकारी, हरेन्द्र कुमार सिंह जिला विकास अधिकारी, डॉ० विभाष राजपूत, केन्द्र प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत रहे राजेश सिंह राणा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका बागपत, विवेक वर्मा परियोजना अधिकारी डूडा बागपत, विक्रान्त सिंह शहर मिशन प्रबन्धक, ईकाई बडौत, डूडा बागपत, वन्दना गौतम, मधू वर्मा, अनुप मीना, शादाब, शीतल चौहान, ममता, सोनिया, अमन, अरूण, रोहित, प्रवेष, निरज यदुवंशी आदि लोग ने सहयोग प्रदान किया।

Related posts

राजस्थान:राज्यपाल ने गर्मी को देखते हुए राजभवन में पक्षियों के लिए लगाए परिंडे।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री से मुलाकात की।

rktvnews

आईएनएस सुदर्शिनी ट्रांसओशनिक सेल अभियान – लोकायन 26 पर रवाना होगा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुजरात के नवसारी में 47,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

rktvnews

शेंद्रा-बिडकिन औद्योगिक क्षेत्र (एयूआरआईसी) ने नए भूमि आवंटन को मंजूरी दी।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार बना समाधान का सशक्त माध्यम, 52 आवेदनों पर हुई सुनवाई,कई समस्याओं का तत्काल समाधान।

rktvnews

Leave a Comment