RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)15 मई।आज राजग समर्थित भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह पिछले दिनो हुए हत्या के विभिन्न घटनाओं के पीड़ित परिवारो से मिलने शोमी डुमरा,भेल डुमरा और सैदपुर पहुंचे।
राजग समर्थित भाजपा प्रत्याशी ने पीड़ित परिवारों से मिलकर सांत्वना देते हुए कहा कि दोषी जो भी,जैसा भी हो,उसे कानूनी रूप से सजा जरूर मिलेगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग किया कि दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और उन्हे स्पीडी ट्रायल से सजा दिलवायी जाएँ।
साथ मे भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान सहित एनडीए घटक दलो के कार्यकर्ता थे।

