पटना/बिहार 27 सितंबर। बिहार विधान परिषद् के पूर्व सदस्य डॉ रणबीर नंदन ने आज अपने पत्र के माध्यम से जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है साथ ही उक्त इस्तीफे की आवेदन की प्रति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को प्रेषित किया है।
हालाकि पत्र में उनके द्वारा किन कारणों से इस्तीफा दे रहे है यह बात नही लिखी हुई है।
