RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत ”The 0-Fatality Run” मैराथन दौर प्रतियोगिता का आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)25 जनवरी।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले में चल रहे सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर ”The 0-Fatality Run” मैराथन दौर प्रतियोगिता का आयोजन 25 जनवरी को के०के०एन० स्टेडियम में जिला परिवहन पदाधिकारी शौलेश कुमार प्रियदर्शी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य खेलों के माध्यम से आम लोगों, विशेषकर युवाओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान मैराथन दौर के०के०एन० स्टेडियम से निकल कर बाजला चौक,बजरंगी चौक से होकर वापस स्टेडियम में समाप्त हुआ l इस दौरान प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष धावक ने बढ़-चढ़ कर भाग लिए एवं शानदार प्रदर्शन किए।

प्रतियोगिता परिणाम

महिला वर्ग

प्रथम स्थान-जिया कुमारी
द्वितीय स्थान-जानवी कुमारी
तृतीय स्थान- रिया कुमारी
चतुर्थ स्थान- फुल कुमारी
पंचम स्थान-वंदना कुमारी

पुरुष वर्ग

प्रथम स्थान-अभिषेक कुमार
द्वितीय स्थान-दीपक कुमार यादव
तृतीय स्थान- बबुआ वर्मा
चतुर्थ स्थान- तारकेश्वर टुडू
पंचम स्थान-सुरेश सिंह
समापन समारोह के अवसर पर विजेता को जिला परिवहन पदाधिकारी शैलश प्रियदर्शी एवं जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार यादव द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला परिवहन पदाधिकार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल गतिविधियां न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक होती हैं, बल्कि सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जन-जागरूकता बढ़ाने का भी प्रभावी माध्यम हैं।
इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी, शैलेश कुमार प्रियदर्शी, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, परिवहन कार्यालय से मोटरयान निरीक्षक, अमित झा, प्रथम रजवाड़, सुभाष टिग्गा, सड़क सुरक्षा प्रबंधक शिव कुमार राय, सड़क अभियंत्रिक विश्लेषक, प्रविंद कुमार, आईo टीo सहायक अजय कुमार, कोंच, मैच रेफरी आदि उपस्थित रहे । प्रतिभागियों ने बताया कि इस तरह के खेल आयोजन न केवल खिलाड़ियों को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी देते हैं। साथ ही आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ भाग लेने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए दूसरे को जागरूक करने का आग्रह किया गया।

Related posts

भोजपुर: ट्रेन से गिर अधेड़ की मौत।

rktvnews

पटना:’प्रेम और ऋंगार’ है आचार्य विजय गुंजन की काव्य-रचनाओं का मूल स्वर : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा पर सभी को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर:एनडीए प्रत्याशी आर के सिंह का बरजा गांव में संजय तिवारी के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके उत्तराधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

वीसी के माध्यम से जिलाधिकारी नवादा ने जातीय जनगणना संबंधी अधिकारियों से ली जानकारी।

rktvnews

Leave a Comment