RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:ऑल इंडिया पीपुल्स फोरम ( AIPF) के आरा चैप्टर का गठन।

प्रो. दूधनाथ चौधरी संयोजक और राजनाथ राम सह संयोजक बने।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )22 मई। आरा के कैलाश नगर में आयोजित एक बैठक में ऑल इंडिया पीपुल्स फोरम (एआईपीएफ) के आरा चैप्टर का गठन किया गया।
इस बैठक में मुख्य रूप से प्रो. दूधनाथ चौधरी, राजनाथ राम, एडवोकेट अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी, शिक्षा कार्यकर्ता बिमल सिंह यादव, दीपक कुमार चन्द्रवंशी आदि मौजूद थे।एआइपीएफ की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य संतोष सहर भी बैठक में शामिल रहे।
विदित हो कि 14-15 मार्च 2019 को नई दिल्ली के अम्बेडकर भवन में एक राष्ट्रीय सम्मेलन के जरिये जन आंदोलनों के एक राष्ट्रीय मंच के बतौर एआइपीएफ का गठन किया गया था।इस सम्मेलन में विभिन्न सामाजिक-राजनितिक संगठनों और नागरिक समाज की कई चर्चित हस्तियों की उल्लेखनीय भागीदारी हुई थी।
आज की बैठक के जरिये वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर दूधनाथ चौधरी को एआइपी एफ के आरा चैप्टर का संयोजक और शहर के चर्चित राजनितिक-सामाजिक कार्यकर्ता राजनाथ को सर्व सम्मति से इसका सह संयोजक बनाया गया है।
बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर जनता के विभिन्न जन मुद्दों पर चल रहे आंदोलनों और नागरिक समाज के नेताओं के बीच अभियान चलाकर उनको एआईपीएफ से जोड़ने की मुहिम तेज करने का संकल्प लिया गया।

Related posts

भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला आर्द्रभूमि समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

दुमका:हम बेहतर सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं, आप शिक्षा की स्थिति में सुधार करें” : उपायुक्त

rktvnews

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पहल पर पूर्वी भारत में होगा शहद क्रांति का आगाज।

rktvnews

उपराष्ट्रपति का एक दिवसीय राजस्थान दौरा, श्री धन्ना भगत की जन्मस्थली के किए दर्शन।

rktvnews

“झारखंड के लेखक एवं वरिष्ठ अध्यापक डॉ नवीन कुमार को उत्तर प्रदेश में मिला सम्मान।”

rktvnews

मुझे किसी पद की लालसा नहीं है : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

rktvnews

Leave a Comment