RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।

जयपुर/राजस्थान 25 दिसम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती (25 दिसम्बर, सुशासन दिवस) पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय राजनीति के युग पुरूष, पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का भारतीय राजनीति में अविस्मरणीय योगदान है। उन्होंने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए विकास एवं जनकल्याण को सर्वाेपरि रखकर कार्य किया। स्व. वाजपेयी ने सदैव सुशासन को प्राथमिकता दी। इसी कारण उनके जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. वाजपेयी जी का जीवन भारतीय संस्कृति एवं संवैधानिक मूल्यों का एक अद्भूत संगम है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में कल सुशासन दिवस पर जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। उन्होंने आमजन को स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने का आह्वान किया है।

Related posts

रायपुर : राज्य में हरित पटाखों का ही होगा विक्रय एवं उपयोग, दीवाली में 2 घंटे ही फोड़ सकेंगे पटाखे।

rktvnews

श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह यज्ञ कथा प्रारंभ!भगवत कथा श्रवण से दोष मुक्ति:कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

पटना:बाढ़ प्रभावित जिलों में त्वरित कार्रवाई को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग में समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

आकांक्षी ब्लॉकों और सीमावर्ती गांवों में बच्चों के अधिकार सुनिश्चित करेगा राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग

rktvnews

भोजपुर:गड़हनी प्रखंड से बाल श्रम में लिप्त 2 बालश्रमिकों को कराया गया बिमुक्त।

rktvnews

Leave a Comment