आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 मई। रविवार को प्रोफेसर गांधी जी राय की अध्यक्षता में डॉक्टर शशी बाबा का 25 वां वैवाहिक वर्षगांठ महोत्सव मनाया गया। जिसके मुख्य वक्ता डॉक्टर भारत भूषण पांडे एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण राय प्रोफेसर बलराज ठाकुर प्रोफेसर एवं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के भोजपुरी के विभागाध्यक्ष प्रो दिवाकर पांडे डॉ ममता, शिवदास सिंह इत्यादि थे। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक रीति से श्री सूक्त एवं स्वस्तिवाचन के द्वारा आशीर्वाद देते हुए सभा के समस्त आगंतुकों के द्वारा ईश्वर स्तुति की गई। सत्यनारायण भगवान का कथा,भंडारा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक निर्मल सिंह शक्रवार ने बताया की मानव मात्र का कल्याण ही सबसे बड़ा धर्म है जिसे शशी बाबा ने बताया है। इन्होंने बताया की जो समाज में कुछ देकर जाता है वही असामान्य रहता है। गुरु के बिना समाज मजबूत नहीं हो सकता ।इतिहास साक्षी है वशिष्ठ ने राम का निर्माण किया, चाणक्य ने चंद्रगुप्त मौर्य का निर्माण किया, समर्थ रामदास ने शिवाजी को बनाया और रामकृष्ण परमहंस ने विवेकानंद को बनाया ।जब गुरु कमजोर होंगे तो निश्चित रूप से समाज कमजोर होगा।भारत तभी विश्व गुरु बन सकता है जब अच्छे चरित्रवान गुरु का वरन किया जाए।

