RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:ईद के अवसर पर सभी को मुबारकबाद, सभी लोग आपसी प्रेम एवं भाईचारा के साथ ईद मनायें: मुख्यमंत्री

RKTV NEWS/पटना(बिहार )31 मार्च।ईद-उल-फितर के अवसर पर आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गाँधी मैदान पहुँच कर इमाम इदैन हजरत मौलाना महसूद अहमद कादरी नदवी से मुलाकात कर उनसे मोसाफा किया और ईद की मुबारकबाद पेश की। इमाम इदैन हजरत मौलाना महसूद अहमद कादरी नदवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी ईद की मुबारकबाद दी तथा बिहार की सुख, समृद्धि, प्रगति, उन्नति एवं विकास की कामना की।
इससे पूर्व इदैन कमिटी के सदर महमूद आलम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गुलदस्ता भेंटकर एवं साफा पेश कर उनकी इज्जत अफजाई की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तमाम नमाजियों सहित मुस्लिम भाई-बहनों एवं बिहारवासियों तथा देशवासियों को ईद की मुबारकबाद एवं बधाई दी।
इस अवसर पर ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो० इर्शादुल्लाह, पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक बरबड़े, जिलाधिकारी, पटना चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना अवकाश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:भाजपा भोजपुर द्वारा आईटी और सोशल मीडिया कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भाजयुमो का राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान का हुआ शुभारंभ!लाठी गोली की निरंकुश सरकार को युवा देंगे कलम से जवाब :जिलाध्यक्ष दुर्गा राज

rktvnews

भोजपुर : शराब के साथ एक गिरफ्तार।

rktvnews

मिसाइल सह गोला बारूद (एमसीए) बार्ज एलएसएएम 10 (यार्ड 78) पोत का जलावतरण।

rktvnews

भोजपुर:विश्व नगर दिवस पर सेमिनार और फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित!नगर को साफ सुथरा और सौंदर्यीकरण के लिए लगातार कार्य हो रहे हैं:मेयर इन्दु देवी

rktvnews

पटना:बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment