RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ जिले भर में अभियान चलाएंगी बड़गांव की महिलाएं : मीना तिवारी, ऐपवा महासचिव

RKTV NEWS/12 मई।अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन(ऐपवा) की महासचिव मीना तिवारी ने आज बड़गांव पहुंच कर पिछले दिनों न्यायिक जनसंहार का शिकार हुए गरीबों व भाकपा(माले) कार्यकर्ताओं के परिजनों व पत्नियों से मुलाकात की। संस्कृतिकर्मी समता राय भी उनके साथ थीं।
विदित हो कि अगिआंव प्रखंड में बड़गांव में एक कथित हत्या के फर्जी मुकदमें में 22 भाकपा(माले) कार्यकेर्ताओं व समर्थकों समेत क्षेत्र के लोकप्रिय युवा विधायक और माले नेता मनोज मंजिल को भी आजीवन कारावास की सजा देकर जेल में डाल दिया गया है। यहां तक किविधायक मनोज मंजिल मि सदस्यता खारिज कर वहां चुनाव भी करवाया जा रहा है।
ऐपवा नेत्री ने आजीवन कारावास की सजा पाए लोगों के परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना और उनके दुख में सहभागी बनीं। इनमें रामसवारो देवी, हेमंती देवी, चमेली देवी, कलावती देवी, प्रभावती देवी, फुलपातो देवी, चिंता देवी, हलचल देवी, बेबी देवी, दौलातो देवी प्रमुख थी।
परिजनों से मिलने के बाद मीना तिवारी ने कहा कि 23 दलित – गरीब, अतिपिछड़ा परिवार के साथियों का सजा मोदी – नीतीश सरकार और सामंती ताकतों के साजिश के तहत हुई है। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला साथियों और बड़गांव के साथियों के साथ हुए अन्याय के खिलाफ पूरे विधानसभा क्षेत्र व भोजपुर जिले में अभियान चलाया जाएगा। महिलाओं का जत्था गांव-गांव जाकर मोदी सरकार द्वारा किये गए इस अन्याय के खिलाफ लोगों को गोलबंद करेगा और न्याय की मांग करेगा।

Related posts

जयपुर:मतदाताओं को घर-घर जाकर किया जा रहा वोटर इंफॉर्मेशन स्लिप एवं वोटर गाइड का वितरण, ताकि शत प्रतिशत मतदान किया जा सके सुनिश्चित।

rktvnews

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् में कृषि वैज्ञानिकों की नियुक्तियों में अनियमितताओं का आरोप निराधार: आईसीएआर

rktvnews

राजस्थान:1 जनवरी से मिलेगा 450 रूपए में गैस सिलेंडर: मुख्यमंत्री

rktvnews

बेतिया:13 जनवरी को जिला नियोजनालय के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

खेल राज्यमंत्री ने हिंडोली में जन सुनवाई कर सुनी समस्याएं, मौके पर ही किया समाधान।

rktvnews

देश के सबसे बड़े प्रॉब्लम-सॉल्विंग प्लेटफॉर्म, एचसीएल जिगसॉ के छठे एडिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू।

rktvnews

Leave a Comment