आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 15 जुलाई।13 जुलाई को पटना में राज्यव्यापी भाजपा कार्यकर्ताओं का विधानसभा मार्च के दौरान बिहार सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा बर्बरता रूप से पिटाई करने पर भाजपा कार्यकर्ता जहानाबाद के महामंत्री विजय सिंह के शहादत होने पर भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा एक दिवसीय धरना का आयोजन स्थानीय समाहरणालय के पास किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह और संचालन जिला महामंत्री राकेश सिंह ने किया।
दिवंगत कार्यकर्ता विजय सिंह की फोटो पर पुष्प अर्पित कर कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।
एक दिवसीय धरना सह श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित नेताओं ने बिहार सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि 13 जुलाई को जिस प्रकार नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को पीटने का काम करवाया उसको बिहार ही नहीं पूरे भारत की जनता ने देखा। किसी भी पार्टी को अपना विरोध जताने के लिए और जनता की बात करने के लिए प्रदर्शन धरना आदि करने की परंपरा रहा है। लेकिन बिहार सरकार की चाचा भतीजा की सरकार ने पूर्व सुनियोजित तरीके से अपने अफसरों को आदेश दे रखा था कि भाजपा के कार्यकर्ता किसी भी तरीके से बचना नहीं चाहिए।
उक्त घटना मे पुलिस द्वारा आंसू गैस पानी की बौछार और लाठीचार्ज कर कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किया गया ,जो अंग्रेजी हुकूमत की याद दिलाती है। घटना के दौरान पुलिस की लाठी की मार से हमारे जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय सिंह की मृत्यु हो गई। शहीद विजय सिंह की शहादत को पार्टी बेकार नहीं होने देगी और जनता की मांग के साथ पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी।
भ्रष्ट निकम्मी गूंगी बहरी सरकार को बिहार से उखाड़ फेंकने का काम बिहार की जनता करेगी। नीतीश कुमार ने छात्रों, महिलाओं, किसानों, शिक्षकों और अब राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी पीटने की काम कर रही है। बिहार की चाचा भतीजा की सरकार बौखलापन में में पागल हो चुकी है । भारतीय जनता पार्टी ने जिस प्रकार जंगलराज को समाप्त की उसी प्रकार इस तानाशाही और हत्यारी सरकार को समाप्त करेगी।
नीतीश कुमार जो जीरो टॉलरेंस की बात करते थे आज भ्रष्टाचार में लिप्त चार्जसिटेड उपमुख्यमंत्री के साथ मिलकर बिहार में जंगलराज 3 चला रहे हैं और भ्रष्टाचारियों और अपराधियों का मनोबल बढ़ा रहे हैं। बिहार की जनता तय कर चुकी है की 2025 क्या 2024 में इस ठगबंधन का सफाया बिहार से हो जाएगा। भारतीय जनता पार्टी धरना के माध्यम से मांग करती है कि शहीद भाजपा नेता विजय सिंह के हत्यारे पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करें तथा इस हमले एवं हत्या के साजिशकर्ता राज्य के नीतीश सरकार को बर्खास्त करें। भारतीय जनता पार्टी शिक्षा, शिक्षक तथा बिहार की युवा एवं बेरोजगारों की विरोधी राज्य सरकार की डोमिसाइल नीति को रद्द करने की मांग करती है। राज में व्याप्त अपराध एवं गुंडाराज का खात्मा सुनिश्चित हो और मृतक भाजपा नेता के परिजनों को मुआवजा एवं सरकारी नौकरी दिया जाए। जब तक भाजपा की मांग पूरी नहीं होती है तब तक भाजपा बिहार की जनता के साथ मिलकर आंदोलन करती रहेगी।
धरना में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कामेश्वर सिंह ,विजय सिंह, सीडी शर्मा, मुक्तेश्वर ओझा, जिला प्रभारी टीएन सिंह,महेश पासवान, अशोक शर्मा, कौशल यादव अखिलानंद ओझा सतीश भट्ट, नरेंद्र तिवारी, संजय कुमार सिंह, मधु मिश्रा,राज कुमार कुशवाहा,अरबिन्द पांडेय, विनय बेलाऊर, संतोष चंद्रवंशी,राजेश सिंह,विनय सिंह,रमेश कुमार कर्ण,राहुल सिंह,सुशुमलता,अजय सिंह,प्रहलाद राय,रामदिनेश यादव,सच्चिता सिंह,शिवजी सिंह,विरजु तिवारी, विद्यासागर पांडेय,ममता सिंह,विभू जैन,विजय पासवान, रितुराज, शेख कलामुद्दीन, जीतु चौरसिया,विरेन्द्र कुमार,बीर बहादुर सिंह, श्रीभगवान सिंह,संजय तिवारी, परमजीत सिंह,राकेश कुमार पुतुल,राजेन्द्र गुप्ता, विवेक पांडेय,शेखर गुप्ता, विजय सिन्हा, रामाकांत सिंह,रमेश सिंह,कमलेशदत पांडेय आदि सैकड़ो कार्यकर्ता थे।


