RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

रजिस्ट्रेशन से वंचित परिवार भी महंगाई राहत कैंप से जोड़े जाएँ – मुख्य सचिव

जयपुर/राजस्थान 12 सितम्बर। मुख्य सचिव उषा शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को शासन सचिवालय में राज्य के वंचित परिवारों का महंगाई राहत कैंप में रजिस्ट्रेशन करवाने के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने जिला कलेक्टर के उत्कृष्ट कार्याे की सराहना करते हुए कहा कि जनआधार के आकड़ों के अनुसार राज्य के अधिकाशं परिवारों को महंगाई राहत कैंप से जोड़ा जा चुका है और उन्हें योजनाओ का लाभ भी मिला है । इसी क्रम में उन्होंने सम्बंधित विभागों के सचिव और जिला कलेक्टर को निर्देश दिए कि कुछ परिवार, जो योजनाओं के लाभ लेने से वंचित रह गए हैं, उनका महंगाई राहत कैंप में रजिस्ट्रेशन करवाना सुनिश्चित किया जाए।
शर्मा ने सभी जिला कलेक्टर को निर्देश दिए कि वे सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग से समन्वय कर वंचित परिवारों का जिला वार और ब्लॉक वार डाटा प्राप्त करें और महंगाई राहत कैंप में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करवाएं । उन्होंने सम्बंधित विभागों को भी निर्देशित किया कि वे जिला कलेक्टर के साथ मिलकर ऐसे परिवारों को विभाग की योजनाओ का लाभ पहुंचना सुनिश्चित करें, जिनका रजिस्ट्रेशन तो हो गया है, परन्तु उन्हें सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि महंगाई राहत कैंप में वंचित परिवारों के रजिस्ट्रेशन के लिए महात्मा गाँधी सेवा प्रेरक, राजीव गाँधी युवा मित्र और ग्रामीण पदाधिकारियों की भी मदद ली जाए, ताकि राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचे।
बैठक में आयोजना विभाग के शासन सचिव भवानी सिंह देथा और संयुक्त सचिव सुशील कुमार कुलहरी, सचिव सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग आनंधी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। सभी संबंधित विभागों के सचिव और जिला कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

Related posts

शांति तब सुनिश्चित होती है जब आप युद्ध के लिए सदा तैयार हों: उपराष्ट्रपति

rktvnews

भोजपुर:सम्राट हेमचंद विक्रमादित्य को राष्ट्रीय सम्मान मिले :राज किशोर शर्मा

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय कार्यशाला में उत्कृष्ट व्याख्यान पर आरा के शोधार्थी फ़ैज़ान अहमद ख़ान को मिला सम्मान।

rktvnews

भोजपुर:धावा दल ने बड़ी मठिया हॉस्पिटल रोड आरा से बालश्रमिकों को कराया विमुक्त।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 09 नवंबर 25

rktvnews

पटना: बिहार राज्य अभिलेखागार द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment