RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर:अर्ध सैनिक बल कोषांग की कार्यों की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)11 मई।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर,अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में अर्ध सैनिक बल कोषांग की कार्यों की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा नोडल पदाधिकारी अर्धसैनिक बल कोषांग को निर्देश दिया गया कि चिन्हित विद्यालयों में आवासित अर्धसैनिक बल पुलिस बल को 31 मई को प्रातः 8:00 बजे तक संबंधित डिस्पैच सेंटर तक लाने हेतु आवश्यक कार्यवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
नोडल पदाधिकारी अर्धसैनिक बल कोषांग को वाहन का आकलन करते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए वाहन प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया।
उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर को अर्ध सैनिक बल/पुलिस बल के आवासन हेतु चिन्हित सभी विद्यालयों की वीडियोग्राफी करने हेतु निर्देशित किया गया।
नोडल पदाधिकारी अर्धसैनिक बल कोषांग को सीएपीएफ के सहायक कमांडेंट/ कमांडेंट हेतु होटल में वातानुकूलित कमरा चिन्हित करने हेतु निर्देशित किया गया।
नोडल पदाधिकारी अर्धसैनिक बल कोषांग को निर्देशित किया गया कि चिन्हित सभी विद्यालयों में सफाई कर्मी अर्ध सैनिक बल/ पुलिस बल के आवासन के दौरान भी सफाई कार्य करते रहेंगे ।उक्त को सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में नोडल पदाधिकारी अर्धसैनिक बल कोषांग, उप निर्वाचन पदाधिकारी , जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

चतरा :जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

भोजपुर:भोजपुरी क्षेत्र के विकास को ले समाज सेवी शिवदास सिंह ने दिया डीएम कार्यालय के सामने धरना।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11,000 करोड़ रुपये की दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:मारपीट के मामले में पांच पर प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

राजस्थान:केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री ने आमजन से घरों पर तिरंगा लगाने की कि अपील।

rktvnews

बिट्स पिलानी में राकेश वर्मा कन्वेंशन सेंटर की आधारशिला रखी गई।

rktvnews

Leave a Comment