RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

राजद शिष्ट मंडल ने गुडी पंचायत मुखिया पति की हत्या पर परिजनों से मिल जताई संवेदना!तत्काल कानूनी कार्रवाई का दिया आश्वासन।

शोकित परिजनों से वार्ता करते जगदीशपुर विधायक राम बिसुन सिंह लोहिया साथ में जिलाध्यक्ष बीरबल यादव।

RKTV NEWS/ अनिल सिंह,20 मई।आरा राष्ट्रीय जनता दल, भोजपुर जिला ईकाई का एक शिष्टमंडल बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष वीरबल यादव के नेतृत्व में बड़हरा प्रखंड के बभनगांवा में पश्चिमी गुंडी पंचायत की मुखिया श्रीमती अमरावती देवी के परिजनों से मिलकर उनके पति मुन्ना यादव की हत्या की घटना की जानकारी ली। राजद शिष्टमंडल ने बिंदुवार घटना की जानकारी पीड़ित परिजनों से ली। मुखिया श्रीमती अमरावती देवी के पुत्र ने बताया की चुनावी रंजिश के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है। पूर्व में उनकी माता पर भी जानलेवा हमला किया गया था।
शिष्टमंडल में शामिल जगदीशपुर के विधायक राम विशुन सिंह उर्फ लोहिया ने कहा की यह एक जघन्य अपराध है। ऐसी घटना से मानवता शर्मशार हुई है। कोई भी जनप्रतिनिधि जनता की सेवा के लिए चुन कर आता है। आपसी द्वेष में हत्या जैसे अपराध को अंजाम दे देना कतई बर्दाश्त नही होगा। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि राजद सदैव उनके साथ खड़ी है। उन्होंने भोजपुर जिला प्रशासन से कहा है की स्पीडी ट्रायल के जरिए इस कुकृत्य में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दी जाए साथ ही परिवार की सुरक्षा हेतु सरकारी अंगरक्षक और आर्म्स का लाइसेंस निर्गत किया जाए।
वहीं राजद के भोजपुर जिला अध्यक्ष वीरबल यादव ने कहा की महागठबंधन की सरकार सबकी सुरक्षा के प्रति सजग है। यह सरकार सुनवाई और कारवाई वाली सरकार है। दोषियों पर निश्चित रूप से कारवाई होगी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की।शिष्टमंडल में जगदीशपुर विधायक राम विशुन सिंह उर्फ लोहिया, भोजपुर जिला परिषद की अध्यक्षा श्रीमती आशा पासवान, प्रमुख मुकेश सिंह यादव, जिप सदस्य धनंजय सिंह यादव, जितेन्द्र प्रताप सिंह, छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक रंजन, सरपंच सीताराम सिंह, पूर्व मुखिया बूटेश्वर यादव, विजय सिंह, बड़हरा प्रखंड अध्यक्ष प्रभु राय, पंचायत अध्यक्ष धनजीत यादव, विवि उपाध्यक्ष अमित ठाकुर, बद्री नारायण यादव, नीरज यादव आदि शामिल थे।

Related posts

भोजपुर : शिक्षा के अभाव में नहीं मिलता है योजनाओं का लाभ : भवेश

rktvnews

भोजपुर: लक्ष्य के प्रति एकाग्रता और जज्बे से मिलती है सफलता : रघुपति यादव

rktvnews

जिलाधिकारी ने मुहर्रम पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर: पत्रकार और पुलिस प्रशासन के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने लक्ष्मीपत सिंघानिया-आईआईएम लखनऊ राष्ट्रीय लीडरशीप पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन ईएसटीआईसी 2025 में प्रदर्शित क्वांटम डायमंड माइक्रोस्कोप, तंत्रिका विज्ञान और पदार्थ अनुसंधान में मदद कर सकता है।

rktvnews

Leave a Comment