RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर! इंडिया गठबंधन के पक्ष में निर्णायक जनादेश देने के लिए है तैयार:दीपंकर भट्टाचार्य

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)10 मई।भाकपा – माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने अपने वक्तव्य की शुरुआत सभा को खुशखबरी देते हुए किया की आज सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अट्विन्द केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिल गई है और यह न्याय पसंद लोगों के संकल्प को मजबूत करने वाली खबर है। उन्होंने कहा कि भोजपुर को निर्णायक सन्देश देना है10 मई 1857 को याद करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी आजादी की लड़ाई की शुरुआत यहीं से हुई थी। 1857 के विद्रोह ने हिन्दू – मुस्लिम एकता का सबसे बड़ा सन्देश दिया था और वह आज भी हिंदुस्तान की आजादी को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि बिहार के अंदर 1970 के दशक में सामंतवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की शुरुआत भी भोजपुर से ही हुई थी। उसी लड़ाई की देन है कि आज सभी गरीब सर उठा कर चलते हैं। 1980 के दशक में जब कोई सोच भी नही सकता था कि गरीब वोट दे सकता है आरा ने 1989 में रामेश्वर प्रसाद को संसद में भेजा था और इसके लिए बिहटा में दर्जनों लोगों ने शहादत दी थी।
कॉमरेड दीपंकर ने कहा कि डॉ अम्बेडकर के संविधान ने ही गरीबों को मान सम्मान और आरक्षण का अधिकार दिया जो आज भाजपा हमसे छीन लेना चाहती है। बाबा साहेब कहते थे देश के लिए हिन्दू राष्ट्र से बड़ी आफत कुछ नही हो सकती। उन्होंने कहा कि आरएसएस अपने जन्मकाल से ही संविधान का विरोधी है।वाजपेयी सरकार ने संविधान समीक्षा के लिए समिति बना दी जो काफी विरोध के बाद भंग हो हुई और मोदी सरकार ने आजादी के75 साल के मौके पर संविधान को पुराना साबित करने का अभियान चलाया उन्होंने कहा कि सरकारी उपक्रमों के निजीकरण ने रोजगार व आरक्षण का खात्मा कर दिया।
दीपंकर ने कहा कि महिलाओं के सम्मान सुरक्षा के खिलाफ भाजपा ने जंग छेड़ दी है। कर्नाटक से प्रज्वल रेवाना का मामला सामने आया है इससे पहले भी मणिपुर की महिलाओं, महिला पहलवानों और बीएचयू आईटी छात्रा के साथ यौन हिंसा के मामले इसकी पुष्टि करते हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव और इन्दौर ,सूरत के हालिया घटनाएं यह बताती है कि हमे बहुत सावधान रहने की जरूरत है। किसी तरह से चुनाव जीतने के भाजपाई साजिश को पूरी ताकत लगा कर परास्त करना है और भाजपा को निर्णायक ढंग से सत्ता से बाहर कर देना है।

मोदी मान चुके हैं कि वे चुनाव हार रहें हैं:योगेंद्र यादव

योगेंद्र यादव ने कहा कि अडानी – अम्बानी के बारे में प्रधानमंत्री के बयान और मुंबई शेयर मार्केट के गिराने से यह जाहिर होता है कि मोदी चुनाव हार रहें हैं। इससे यह भी जाहिर होता है कि देश से काला धन समाप्त करने का मोदी का दावा झूठा है। उन्होंने कहा कि ईडी बीजेपी का इलेक्शन डिपार्टमेंट है।
योगेंद्र यादव ने कहा कि दो महीने पहले मोदी ने चार सौ का नारा दिया था वह चार सौ बीसी थी जो धूल में लठ मार कर लोगों का ठग लेने का मामला था।
उन्होंने कहा हमने मोदी का मुकाबला मुद्दों से किया। मंदिर का मंहंगी से, बुलडोजर का बेरोजगारी के सवाल से और हिन्दू- मुस्लिम का जवान और किसान से किया।
उन्होंने कहा कि देश मे अब तक कई प्रधानमंत्री हुए कुछ अच्छे कुछ बारे, कुछ काम करते थे कुछ निकम्मे, कोई बेईमान था कोई इनामदार लेकिन देश ने ऐसा झूठा प्रधानमंत्री नही देखा वे आज के अपने चुनावी विज्ञापन में भी एमएसपी और किसानों के आय दुगनी करने के मामले में छूठ बोलते नजर आ रहें हैं। दरअसल बीजेपी का आसन डोल रहा है उनकी नाव चुनाव बीच मे मझधार में ही पलटी मार रही है। अब तो गोदी मीडया भी पीछा छुड़ा रहा है।

मैं आपके सुख – दुख का साथी हूँ:सुदामा प्रसाद

सुदामा प्रसाद ने कहा कि भोजपुर कृषि प्रधान जिला है भाजापा सांसद आरके सिंह ने सोन नहरों के आधुनिकरण और बंद पड़े नलकूपों को चालू कराने के लिए कुछ नही किया। इस जिले से उनका कोई लगाव नही रहता है। कोरोना में जब लोग अस्पताल – घरों में मर रहे थे, प्रवासी मजदूर पैदल लौट रहे थे और लोगों के घर मे चूल्हा नही जल रहा था तो वो गायब थे। हमने और हमारे साथियों ने उस कठिन घड़ी में अस्पताल से लेकर अस्मशान तक लोगों का साथ दिया। हम आपसे भारी मतों से चुनाव जीताने का अपील करते हैं।

यह चुनाव नही चुनौती है:कांति सिंह

कांति सिंह ने कहा कि यह चुनाव किसान, छात्र – नौजवान और मेहनतकश इंसान के लिए चुनाव नही चुनौती है। मोदी राज में पढ़े लिखे नौजवानों को रोजगार नही मिलता। सरकारी संपतियों को बेचा जा रहा है। कल कारखाने नही खुल रहें हैं। उन्होने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नही है ।जाती धर्म का नारा दे कर भाईचारा तोड़ने का काम कर रही है। जिन्होंने महिलाओं के सवाल पर कभी मुंह तक नही खोला वो आज मंगलसूत्र बचाने की बात कर रहें हैं। इंडियन गठबंधन की लहर ही देश मे महिलाओं की रक्षा करेगी और संविधान आरक्षण के दुश्मनों को धूल चटाएगी।
राजू यादव ने कहा कि आज के दिन ही अंग्रेजों को भगाने के लिए देश के किसान – मजदूरों ने क्रांति की शुरूआत की थी और आज ही आपने मोदी को भगाने का संकल्प लिया है। जो सरकार अग्निबिर योजना ला कर देश के नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया है।
शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि बहुत हुई तानाशाही की राज, छात्र – नौजवानों के शिक्षा-रोजगार खाने की बात। जनता सब समझ चुकी है और 4 जून को मोदी की तानाशाही हारेगीं और जनता की जीत होगी। उन्होंने कहा कि नौजवान बेरोजगारी के खिलाफ 1 जून को वोट करेंगे।
सभा को सम्बोधित करते हुए विधायक फतेबहादुर सिंह ने कहा कि हिन्दू खतरे में नही बल्कि डॉ अम्बेडकर खतरे में हैं उनका संविधान खतरे में है और आपके बच्चे खतरे में हैं। इसलिए एक तारीख को तीन तारा पर वोट दे कर अपने बच्चों का भविष्य बचाएं।
व्यवसायी संघ के जिला अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद साह ने कहा कि मोदी राज में व्यवसायियों का हाल बेहाल हुआ है। इसलिए जिले के एक – एक व्यवसायीयों ने यह घोषणा किया है कि एक तारीख को सुदामा प्रसाद को वोट देंगे।
जेएनएसयू छात्र संघ के अध्यक्ष धनन्जय कुमार ने कहा कि आरा की धरती ने हमेशा तख्त गिराने और ताज उछालने का काम किया है। इस बार वह भाजपा का तख्त उछालने का काम करेगी।
उन्होंने कहा कि आज पैसे और पसीने के बीच लड़ाई है। भाजपा ने बार- बार जेएनयू पर हमला किया। आज से माह भर पहले हमने वहां भाजपा को धूल चटाया है।भाजपा के दस सालों का हिसाब चुकता करेगी।
मोदी सरकार ने नौकरियाँ देने का वादा किया और नौकरियां छिनने काम किया। नई शिक्षा नीति के जरिये ग़रीबों, दलितों, पिछड़ों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करती रही है। नई शिक्षा नीति का नया कानून का मतलब है नेताजी का बेटा बेटी पढ़ने जाए देहरादून और गरीब का बच्चा भैंस चराये।
राहुल तिवारी ने आर के सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि परदेशी तुम क्या साथ निभाओगे। दस सालों में कभी मुलाकात नहीं। इनको भोजपुर के दुख-दर्द से उनको कोई लेना-देना नहीं। वे हिसाब पूछने पर भड़क उठते हैं। उनको पता ही नहीं कि ठाकुर के कुएं का पानी सूख गया है।
भाजपा के लोग राशन के नाम पर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। लोग याचक नहीं है, वे भाजपा और उनके सहयोगियों को उनकी औकात बता देंगे।
डॉ. अजय सिंह ने कहा कि पिछले दस सालों से जुमलेबाजी की सरकार चल रही है। वे एनडीए की सरकार है लेकिन गारंटी मोदी की दी जा रही है। मोदी की गारंटी का मतलब है महंगाई और बेरोजगारी की गारंटी। देश 255 लाख करोड़ रुपये के कर्ज में डूब गया है। राफेल और इलेक्ट्रॉल घोटाले की सरकार को उखाड़ फेंकना है।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर उच्च स्तरीय समिति को ज्ञापन सौंपा।

rktvnews

बागपत में संस्कृति उत्सव 2023 का आयोजन: क्षेत्र के लोक कलाकारों को मिला अनोखा मंच।

rktvnews

रक्षा बंधन सिर्फ रक्षा ही नही आपसी सद्भाव का भी प्रतीक हैं: डॉ जितेंद्र शुक्ला

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव ने अधिकारियों को ‘‘स्लम फ्री उत्तराखण्ड’’ विजन के साथ कार्य करने की दी नसीहत।

rktvnews

घग्घर बहाव के बाढ़ संभावित क्षेत्र में जिला कलक्टर एवं एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा।

rktvnews

पूर्वी चंपारण: धान के गबन में पैक्स अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज।

rktvnews

Leave a Comment