RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: संध्या चौपाल के माध्यम से जीविका दीदियों द्वारा चलाया जा रहा मतदाता जागरूकता अभियान।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 अक्टूबर।आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार भोजपुर जिले में SVEEP कार्यक्रम के तहत संध्या चौपाल के माध्यम से जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जीविका दीदियों ने सामूहिक रूप से मतदाता जागरूकता की शपथ ली और उपस्थित ग्रामीणों को मतदान के महत्व के बारे में प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों ने गीतों, नारों और संवादों के माध्यम से लोगों को संदेश दिया कि ‘मेरा वोट – मेरा अधिकार’ केवल नारा नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। जीविका दीदियों के द्वारा ग्रामीणों को बताया गया कि 6 नवंबर 2025 को सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
यह चौपाल न केवल मतदान प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में एक प्रभावी कदम है, बल्कि समाज के हर वर्ग, विशेषकर महिलाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम भी है

Related posts

प्रधानमंत्री ने मत्स्य पालन क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोपाल:पहला सुख निरोगी काया, फिट रहें, नशे से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:समाहर्त्ता, भोजपुर की अध्यक्षता में जिलास्तरीय खनन टास्क फोर्स एवं जिला खनिज निधि की बैठक आयोजित।

rktvnews

चतरा:उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार का चतरा आगमन।

rktvnews

भोजपुर:गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी ने बिहिया को 6 गोल से हराया।

rktvnews

समस्तीपुर:डॉ लाभ रचित पुस्तक ” मानवाधिकार और हिंदी की गरिमा का सम्मान ” का हुआ लोकार्पण।

rktvnews

Leave a Comment