RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा – माले उम्मीदवार सुदामा प्रसाद का कल होगा नामांकन व सभा, तैयारी हुई पूरी, हजारों छात्र-नौजवान, किसान – मजदूर होंगे शामिल।

मुख्य वक्ता होंगे माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य।

नामांकन व सभा मे शामिल होंगे किसान आंदोलन के कई चर्चित नेता।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )09मई।इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा – माले उम्मीदवार सुदामा प्रसाद का कल आरा लोकसभा के लिए नामांकन होगा। नामांकन के बाद वीर कुंवर सिंह स्टेडियम, रमना मैदान आरा में एक नामांकन सभा होगी जिसमें हजारों छात्र – नौजवान, किसान – मजदूर, महिला शामिल होंगे।
नामांकन सभा को मुख्य रूप से भाकपा(माले) महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य, वरिष्ठ राजद नेता व राज्यसभा के पूर्व सदस्य शिवानन्द तिवारी, जन स्वराज के संस्थापक व किसान नेता योगेंद्र यादव, कांग्रेस नेता व पूर्व एमएलसी डॉ. अजय सिंह, पूर्व सांसद का. रामेश्वर प्रसाद, वरिष्ठ माले नेता केडी यादव, ऐपवा महासचिव मीना तिवारी और माकपा नेता सर्वोदय शर्मा सम्बोधित करेंगे।
सभा को कई राज्यों से आये किसान व मजदूर नेता भी जम्बोधित करेंगे निनमें किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव पुरुषोत्तम शर्मा, हरियाणा के किसान नेता प्रेम सिंह गहलोत, उत्तराखंड के चर्चित किसान नेता आनन्द सिह नेगी, खेग्रामस में राष्ट्रीय सचिव राजेश सहनी आदि प्रमुख है।
नामांकन सभा में भाकपा(माले) बिहार राज्य सचिव कुणाल, जसम के राष्ट्रीय महासचिव मनोज कुमार सिंह सहित इंडिया गठबंधन के दलों – भाकपा(माले), राजद, कांग्रेस, वीआईपी, आप, भाकपा, माकपा, एनसीपी, शिव सेना (उद्धव) समेत अन्य दलों के राज्य व जिला नेता भी शामिल रहेंगे व सम्बोधित करेंगे।

Related posts

महेश्वरी समाज की सेवा-परंपरा राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायी : ओम बिरला

rktvnews

झारखंड:जगन्नाथपुर मंदिर रथयात्रा महोत्सव में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन हुए आमंत्रित।

rktvnews

भारत सरकार के अधिवक्ता तथा जनहित परिवार प्रतिनिधि सभा के सभापति अतुल प्रकाश ने आरा बार के नए सत्र के नवनिर्वाचित अधिवक्ताओं को प्रेषित की हार्दिक शुभकामना।

rktvnews

बक्सर:डीएम ने विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता सारथी रथ को दिखाई झंडी।

rktvnews

भोजपुर: राजद सुप्रीमो लालू यादव का मनाया जन्मदिन।

rktvnews

आगामी 9 सितंबर 23 को होने वाले लोक अदालत को ले बैठक।

rktvnews

Leave a Comment