RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:मृत संतृप्त परिवार से मिला भाजपा प्रतिनिधि मंडल!पुलिस प्रशासन से हत्यारो की यथाशीघ्र गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल से सजा दिलाने की मांग की

आरा/भोजपुर 16 फरवरी।पीरो थाना के रजेया गाँव निवासी नारायण कुमार का अपहरण कर हत्या करने पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त किया। भाजपा के एक प्रतिनिधि मंडल जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि ईं.धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे रजेया पहुंच कर शोक संतृप्त परिवार को शोक संवेदना व्यक्त की और दाह संस्कार मे शामिल हुए। प्रतिनिधि मंडल मे शामिल भाजपा के वरिष्ठ नेता मिथिलेश कुशवाहा, जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विभु जैन,जितौरा मंडल अध्यक्ष गिरजानंद सिंह,श्रवण कुमार सहित अन्य नेताओं ने शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवार के साथ खड़ी है।हर संभव मदद भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा की जाएगी। प्रतिनिधि मंडल द्वारा उपस्थित पुलिस प्रशासन से उक्त घटना के हत्यारों को यथाशीघ्र गिरफ्तार कर उन्हे स्पीडी ट्रायल से सजा दिलवाने की मांग की गई। सांसद प्रतिनिधि ईं.धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि जैसे ही घटना के बारे मे सांसद आर के सिंह को पता चला,उन्होने पुलिस अधीक्षक से मोबाइल पर बात कर घटना की जानकारी लेते हुए घटना की जाँच और हत्यारो की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया। सांसद ने मृत के परिवार को सांत्वना व्यक्त करते हुए हिम्मत से काम लेने की बात करते हुए घटना मे संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी बहुत जल्द होने की बात कही।

Related posts

भोजपुर : स्व विशेश्वर ओझा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित ।

rktvnews

ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने संचार मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

rktvnews

10 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

भोजपुर:समस्याओं का समाधान महापरिवर्तन आंदोलन का लक्ष्य :पूर्व आईएएस विनय सिंह

rktvnews

झारखंड:विस चुनाव 2024 : जिला निर्वाचन पदाधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू ।

rktvnews

11 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment