RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर:ब्रजगृह कोषांग एवं मतगणना कोषांग के कार्यों की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)09 मई।अंशुल अग्रवाल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर की अध्यक्षता में ब्रजगृह कोषांग एवं मतगणना कोषांग के कार्यों की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त मानक के अनुसार वज्रगृह एवं मतगणना स्थल पर सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने हेतु नोडल पदाधिकारी, वज्रगृह कोषांग, उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर को दायित्व दिया गया है।
मौसम के पूर्वानुमान अनुरूप मतगणना स्थल पर वाटर प्रूफ टेंट की व्यवस्था करने हेतु नोडल पदाधिकारी, मतगणना कोषांग को निर्देश दिया गया। साथ ही उप निर्वाचन पदाधिकारी, बक्सर को उसके कार्य का पर्यवेक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया।
कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल बक्सर को निर्देशित किया गया कि मानक के अनुसार ससमय वज्रगृह एवं मतगणना स्थल पर बांस बल्ले से बैरिकेडिंग कराना सुनिश्चित करेंगे।
नोडल पदाधिकारी, वज्रगृह कोषांग को निर्देश दिया गया कि पर्याप्त संख्या में आवश्यकतानुसार विधान सभावार 20-25 टेबल 10 फीट की दूरी पर लगवाना सुनिश्चित करेंगे।
उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि वज्रगृह एवं मतगणना स्थल पर गुणवत्तापूर्ण टेबल एवं टेंट लगवाने हेतु संवेदक को निर्देश देते हुए अपने स्तर से पर्यवेक्षण करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही संग्रहण केंद्र पर May I Help You विधान सभावार काउंटर बनाने का निर्देश दिया गया।
बैठक में अपर समहर्ता बक्सर, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, वरीय कोषागार पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

अमरीका-भारत रणनीतिक स्वच्छ ऊर्जा भागीदारी मंत्रिस्तरीय संयुक्त वक्तव्य।

rktvnews

भोजपुर:कंटेनर ट्रक और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, पिकअप चालक समेत पांच घायल।

rktvnews

किर्गिस्तान में एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक में रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत के इस दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित किया है कि आतंकवाद के गढ़ अब न्यायोचित दंड से अछूते नहीं रहेंगे।

rktvnews

टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के तहत तुर्की के एंटाल्या में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के प्रशिक्षण के लिए धन उपलब्‍ध कराया जाएगा।

rktvnews

राजस्थान:उदयपुर बर्ड फेस्टिवल का समापन—

rktvnews

रामगढ़ :मंत्री स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा निबंधन विभाग झारखंड सरकार रामदास सोरेन ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

rktvnews

Leave a Comment