RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

भोजपुर:निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान होंगे:महेंद्र कुमार ,जिला निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 मई। मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारी को लेकर मीडिया कर्मियों से प्रेस वार्ता की । यह कार्यक्रम जिला निर्वाचन कार्यालय सभागार में हुआ जिसमें जिला निर्वाचन पदाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक ,उप विकास आयुक्त सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मीडिया कर्मियों का स्वागत करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि आज से निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। जिला प्रशासन का मुख्य कार्य है कि चुनाव को शांतिपूर्ण ,निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में आरा लोकसभा का निर्वाचन संपन्न हो।इन्होंने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 एवं विधानसभा उप निर्वाचन 195 अगिआंव विधानसभा (अ जा)की पूरी जानकारी दी।
सातवां चरण में अधिसूचना की तिथि 7.5.2024, अंतिम तिथि 14.5.2024 ,संवीक्षा की तिथि 15.5. 2024, वापसी की तिथि 17.5 2024 ,मतदान की तिथि 1.6.2024 ,मतगणना की तिथि 4.6.2024 ,निर्वाचन प्रक्रिया पूरा होने की तिथि 6.6 2024 है।
सातों विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या
2164958, है जिसमें पुरुष
11.51 099, महिला 1013826, आदि है। इन्होंने बताया कि सातों विधानसभा का चयनित डिस्पैच केंद्र बना हुआ है। मतदान /मतगणना कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। दूसरा प्रशिक्षण 21.5.24 से 28.5.24 तक होगा।
आज तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया है जिसमें
राजकुमार सिंह भारतीय जनता पार्टी ,श्री मनमोहन सिंह राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी (सत्य) तीसरा सुमित्रा देवी जागरूक जनता पार्टी है। अगिआंव निर्वाचन 195 आजा विधानसभा में कोई भी नामांकन दाखिला नहीं किया।
मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कोषांग से लगातार विभिन्न स्तर पर प्रचार प्रचार चला रहा है ।जिसमें जीविका दीदी आंगनबाड़ी सेविका सहायिका स्कूल कॉलेज कोचिंग संस्थान होर्डिंग निबंध वाद विवाद चित्रकला, रंगोली, स्लोगन,कविता , मेहंदी प्रतियोगिता आदि से जागरूकता किया जा रहा है। इसके साथ-साथ शपथ पत्र और पप्लेट भी दिए जा रहे हैं।
अंत में निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि आप लोग भी अपने स्तर से मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में सहयोग करें। जिला प्रशासन अपने स्तर से मतदाताओं को आश्वस्त कर रहा है कि चुनाव हर स्थिति में नियंत्रित रहेगा और सही ढंग से संपन्न होगा।
वही विधि व्यवस्था के बारे में पुलिस अधीक्षक नीरज प्रसाद सिंह ने तमाम जानकारियो को प्रेस मीडिया के सामने रखा और बताया कि सभी असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी गई जा रही है। अनेक गिरफ्तारियां और मादक द्रव्य पकड़े जा रहे हैं ।किसी प्रकार की कोताही नहीं की जा रही है। पुलिस प्रशासन असामाजिक तत्वों अपराधियों और अफवाह फैलाने वाले पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस प्रशासन मतदाताओं के सुविधा के लिए अनेक तरह के सहायता केंद्र पुलिस बल स्टैटिक बल काम कर रहे हैं जो भय मुक्त मतदान करने में सहायक होंगे।

Related posts

उज्जैन:मतदान दलों के वापस लौटने पर भव्य स्वागत, सफलतापूर्वक मतदान समाप्ति के पश्चात लौटे मतदान दल, जमा की चुनाव सामग्री।

rktvnews

मध्यप्रदेश:दुबई और स्पेन की यात्रा मध्यप्रदेश के लिए खोलेगी विकास के नए द्वार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:एसडीओ ने लिया संभावित बाढ की तैयारी व कटाव का जायजा।

rktvnews

श्री धर्मेंद्र प्रधान की शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में संपर्क, सहयोग और सहायता के अवसर तलाशने के लिए सिंगापुर की तीन दिवसीय यात्रा

rktvnews

भोजपुर:पुण्यतिथि पर याद किए गए मुन्ना साईं।

rktvnews

सी-डॉट ने “सेल ब्रॉडकास्ट इमरजेंसी अलर्टिंग के जरिये मोबाइल-सक्षम आपदा लचीलापन” कैटेगरी के लिए यूएन का डब्ल्यूएसआईएस 2024 “चैंपियन” पुरस्कार जीता।

rktvnews

Leave a Comment