RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

भोजपुर:प्रभारी सीएस डा के एन सिन्हा द्वारा बड़हरा में निरीक्षण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 मई। मंगलवार को बड़हरा थाना भोजपुर के अनुरोध पर प्रभारी सीएस सह एसीएमओ डॉ के एन सिन्हा ने, 2 साल पहले आदर्श नर्सिंग होम में अपेंडिक्स ऑपरेशन के दौरान रूबी देवी के मृत्यु होने में इस अस्पताल की व्यवस्था के बारे में जांच की। साथ में थे बड़हरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार। जांच के दौरान यह पाया गया कि आदर्श नर्सिंग होम बहुत पहले ही वहां हंगामा होने के बाद बंद कर भाग गया । जांच के दौरान पाया गया कि उस रूम में चिकित्सा संबंधी कोई कार्य नहीं चल रहा था। इसी के बगल में अन्य छोटे-छोटे अस्पताल की जांच की गई ।डॉ सुबोध हॉस्पिटल एंड चाइल्ड केयर ,यहां कोई चिकित्सक उपलब्ध नहीं था। एक लेडी स्टाफ थी जो डिलीवरी कराती है, मगर उसका कोई ट्रेनिंग सर्टिफिकेट नहीं मिला ।जबकि वहां पैड मिला, महादेव नर्सिंग होम एंड चाइल्ड केयर , अगियाव बाजार गढ़हानी भोजपुर का। यहां डॉक्टर मुन्ना कुमार के द्वारा भी एक होम्योपैथिक क्लीनिक चल रहा था जहां अंग्रेजी दवाइयां थी। दोनों क्लिनिक को अपने सारे पेपर्स के साथ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बड़हरा से मिलने को कहा गया और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया गया दोनों क्लीनिक का रिपोर्ट तैयार कर सिविल सर्जन कार्यालय भोजपुर में भेजें।
यहां के पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बडाहरा की भी जांच की गई। चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के उपस्थिति पंजी को देखा गया एवं व व्यवस्था को देख ,आवश्यक निर्देश के बाद उपरोक्त निरीक्षण हेतु प्रस्थान किया गया।
निरीक्षण दल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से प्रभारी के साथ कई स्वास्थ्य कर्मी तथा सिविल सर्जन कार्यालय के सुरेंद्र बाबू ,विजय बाबू , बबलू कुमार तथा सुधीर कुमार सिंह शामिल थे।

Related posts

कौतूहल व चर्चा का विषय बना हरिहरपुर का शिव मंदिर।

rktvnews

बक्सर:सरकार की कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं से छात्राओं को बेहतर शिक्षा एवं रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं: जिलाधिकारी

rktvnews

इंदौर:सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कदम – जिले के ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर सुरक्षा उपाय तेज।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 21,406.36 करोड़ रुपए की लागत वाली 11,346 सड़कों एवं 730 पुलों का शिलान्यास किया।

rktvnews

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने किताब उत्सव में पूर्व राज्यसभा सदस्य शिवानंद तिवारी रचित किताब “सड़क से संसद तक “का किया लोकार्पण

rktvnews

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास शक्ति के लिए रवाना।

rktvnews

Leave a Comment