RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

ग्वालियर:लोकतंत्र के महापर्व में मतदान सम्पन्न कराकर लौटे मतदान दल।

जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान ने एमएलबी कॉलेज में पुष्पाहारों से किया आत्मीय स्वागत।

RKTV NEWS/ग्वालियर (मध्यप्रदेश)08 मई।लोकसभा आम निर्वाचन कार्यक्रम के तहत ग्वालियर जिले में मंगलवार 7 मई को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न हुआ। जिले के सभी 1680 मतदान केन्द्रों पर मतदान सम्पन्न कराने के बाद मंगलवार की देर शाम एमएलबी कॉलेज में मतदान दलों का आगमन शुरू हुआ। एमएलबी कॉलेज में मतदान दलों के पहुँचने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान ने पुष्पाहारों से आत्मीय स्वागत किया। साथ ही सभी दलों के प्रति आभार जताया।
अपर कलेक्टर टी एन सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव जैन, अपर आयुक्त नगर निगम विजयराज तथा सभी विधानसभा क्षेत्रों के एआरओ ने भी मतदान दलों का स्वागत किया।
एमएलबी कॉलेज में मतदान दलों से ईवीएम सहित अन्य मतदान सामग्री वापस लाई गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती चौहान की मौजूदगी में 123 सेक्टर के माध्यम से मतदान सामग्री जमा करने का काम किया गया ।

दिव्यांगजनों के मतदान दल के वाहन पर पहुँचकर किया स्वागत।

जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक – एक मतदान दल का संचालन दिव्यांग अधिकारियों के मतदान दल ने किया। ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्र.-191 पागनबीसी पर मतदान कराकर लौटे दिव्यांग मतदान दल के वाहन के समीप जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान पहुँचीं और सभी का पुष्पाहारों से स्वागत किया।

Related posts

हर 6 व्यक्ति निःसंतानता से परेशान क्यों ? भारत और इन देशों में दर ज्यादा :डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

महाराष्ट्र:केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आईएमसी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित ‘भारत कॉलिंग कॉन्फ्रेंस 2025’ का उद्घाटन किया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:पीड़ितों को मिले त्वरित न्याय एवं सहायता : जिला पदाधिकारी

rktvnews

भोजपुर: जदयू ने नव मिलन समारोह सह समीक्षा बैठक का किया आयोजन।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री ने आशा और ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय राशि में की वृद्धि की घोषणा,आशा को 3000 एवं प्रति प्रसव ममता कार्यकर्ताओं को मिलेंगे 600 रुपए।

rktvnews

पटना:जीविका दीदियों ने नशा मुक्ति दिवस पर समक को नशा मुक्त बनाने का लिया संकल्प।

rktvnews

Leave a Comment