RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

रायपुर : शिक्षा मण्डल की हेल्पलाईन पर पूछा प्रश्न- तनाव हो रहा है, मेरा रिजल्ट क्या होगा ?

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़ )06 मई।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा 1 मई से 15 मई तक परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव को दूर करने के लिए टोल-फ्री नम्बर 18002334363 पर सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाईन टेली मानस टोल-फ्री नम्बर 14416 पर चौबीस घण्टे सातों दिन निःशुल्क परामर्श दिया जा रहा है। टोल-फ्री हेल्पलाईन पर आज प्रश्न पूछा गया कि रिजल्ट कब तक आयेगा, फिक्स डेट बता सकते हैं क्या? तनाव हो रहा है, मेरा रिजल्ट क्या होगा? कितने नम्बर में पास होते है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा चिन्हाकिंत मनोवैज्ञानिक, चिकित्सकों, कैरियर काउंसलर द्वारा पूछे गए प्रश्नों और समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की अध्यक्ष रेणु जी पिल्ले के संरक्षण में एवं सचिव पुष्पा साहू के आदेशानुसार हेल्पलाईन नम्बर 18002334363 संचालित है। इस हेल्पलाईन पर राजस्थान, मध्यप्रदेश से भी कैरियर संबंधी और अपने बच्चों की पढ़ाई के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किए गए है। परीक्षा परिणाम के पूर्व विद्यार्थियों के मन में परीक्षा परिणाम के भय से होने वाले तनाव के प्रबंधन, कैरियर, विषय चयन संबंधी मार्गदर्शन के लिए आज मनोवैज्ञानिक, कैरियर काउंसलर तरूण कुकरेजा एवं डॉ. वर्षा वरवंडकर, मण्डल के उपसचिव जे.के. अग्रवाल, नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार साहू के नेतृत्व में सहायक प्राध्यापक प्रीति शुक्ला द्वारा परीक्षार्थियों, अभिभावकों में परीक्षा परिणाम से पूर्व उनके मन में आने वाले विभिन्न प्रकार के प्रश्नों, समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। मण्डल के हेल्पलाईन नम्बर पर आज कुल 42 फोन कॉल आए। आगामी दिवस 07 मई को प्रातः 10.30 बजे से 01.30 बजे तक डॉ. स्वाती शर्मा एवं अपरान्ह 2 बजे से सायं 5 बजे तक तरूण कुकरेजा मनोवैज्ञानिक, कैरियर काउंसलर, मनोचिकित्सक के द्वारा समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

Related posts

व्यंग्य:ऐ ईरानियों, विश्व गुरु का नाम बदनाम ना करो!

rktvnews

हनुमानगढ:किसान गिरदावरी एप के माध्यम से काश्तकार खुद कर सकेगा गिरदावरी!किसानों को अब पटवारी का नहीं करना होगा इंतजार, मोबाइल में खेत से ही दर्ज कर सकेंगे गिरदावरी।

rktvnews

राजस्थान:राजभवन में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनाई गई, महात्मा ज्योतिबा फुले ने सामाजिक न्याय, शिक्षा और मानवता के भले के लिए किया कार्य:राज्यपाल

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने आधार अनुश्रवण समिति की बैठक कर सम्बंधित को आवश्यक निर्देश दिए।

rktvnews

भोजपुर के चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय पर पूर्व विधायक रघुपति यादव की प्रतिमा के अनावरण को ले बैठक आयोजित।

rktvnews

भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार ने स्वर्गीय रफी अहमद किदवई के निजी दस्‍तावेज संग्रह का अधिग्रहण किया।

rktvnews

Leave a Comment