लासाडी की शहीद अक़्ली देवी और शीला-अग्नि- लहरी की परंपरा आगे बढ़ेगी – मीना तिवारी
RKTV NEWS/पीरो (भोजपुर)06 मई।आरा संसदीय क्षेत्र के इंडिया गठबन्धन समर्थित भाकपा(माले) प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील के साथ ऐपवा महासचिव मीना तिवारी ने आज पीरो प्रखंड के लहठान, बरांव और ऐयार गांवों के विभिन्न टोलों में आयोजित महिला संवाद को जम्बोधित किया।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए आरा की महिलाएं एक बार फिर से कमर कस कर खड़ी हो चुकी है और वे शहीद अक़्ली देवी और शीला-अग्नि- लहरी की परंपरा को जारी रखेंगी।
मीना तिवारी ने कहा कि महिलाएं समझ गयी हैं कि पिछले दस सालों से देश में जुमलों की सरकार चल रही है। उन्होंने महिलाओं से भाजपा के झांसों में न आने और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए शिक्षा और रोज़गार के मुद्दों पर वोट देने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा राज में लोकतंत्र का खुला मजाक उड़ाया जा रहा है।
जहां एक तरफ प्रज्वल रवाना, बृजभूषण सिंह, कुलदीप सिंह सेंगर जैसे अन्य बलात्कारियों और अपराधियों को संरक्षण है वहीं जनता की आवाज़ उठाने वालों को ईडी व सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किया जा रहा ह। कई राज्यों के जनता द्वारा चुने गए मुख्यमंत्रियों को भी जेल में डाल दिया गया है।
महिला संवाद में शामिल महिलाओं ने गैस सिलेंड के बढ़ते दाम, आवास हीनता और सरकार द्वारा उजाड़ दिए जाने के खतरों, सहायता समूह द्वारा लोन वसूली के नाम पर ढाए जा रहे अत्याचार की चर्चा की।
महिलाओं ने उनके इन सवालों पर सड़क से लेकर विधानसभा तक संघर्षरत रही पार्टी भाकपा(माले) के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को आरा से सांसद बनाने को संकल्प जताया
कार्यक्रमों में कोरस की संस्कृतिकर्मी समता राय और दिल्ली से आईं आइसा नेत्री अंजलि व शाम्भवी तथा कई स्थानीय महिला नेता शामिल रहीं।


लासाडी की शहीद अक़्ली देवी और शीला-अग्नि- लहरी की परंपरा आगे बढ़ेगी – मीना तिवारी