RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:11 दिसंबर को जिला नियोजनालय के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन।

जिला नियोजनालय के नंबर 06254-295737 पर संपर्क कर विशेष जानकारी प्राप्त कर सकते हैं अभ्यर्थी।

RKTV NEWS/बेतिया ( पश्चिमी चंपारण)08 दिसंबर।श्रम संसाधन विभाग के द्वारा दिनांक 11.12.2025 को जिला नियोजनालय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन निर्धारित है। इस दिन 11.00 बजे पूर्वाह्न से 04.00 बजे अपराह्न तक इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैम्प में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों का एनसीएस पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य है।
जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 11 दिसंबर को जिला नियोजनालय के प्रांगण में आयोजित जॉब कैम्प में निजी नियोजक द्वारा विभिन्न पदों यथा-ग्राहक मित्र, सिनियर ग्राहक मित्र पर कार्य करने के लिए कुल 20 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 11000/26000 रूपये मानदेय प्रदान जायेगी। कार्यक्षेत्र पश्चिम चम्पारण/पूर्वी चम्पारण/मुजफ्फरपुर होगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी इससे संबंधित विशेष जानकारी के लिए जिला नियोजनालय के नंबर 06254-295737 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

भोजपुर:धुमधाम से मनेगा भाजपा स्थापना दिवस, भाजपा नेताओं ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

rktvnews

राष्ट्रपति की प्रस्तावित यात्रा को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें:मुख्य सचिव

rktvnews

भोजपुर: भिखारी ठाकुर की जयंती पर” भिखारी ठाकुर रंग जलसा 2025″ का होगा आयोजन।

rktvnews

महिला कालेज,आरा में आतंकवाद दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित!आतंकवादी गतिविधियां राष्ट्र के विकास में बाधक:आभा सिंह

rktvnews

गरवारे हाई-टेक फिल्म्स ने फरीदाबाद में अपना पेंट प्रोटेक्शन फिल्म एप्लीकेशन स्टूडियो लॉन्च किया।

rktvnews

नगर पंचायत की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment