RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर किसी विशेष वर्ग को गाली देने के वायरल वीडियो पर दर्ज किया मामला।

आरा/भोजपुर 24 जनवरी। भोजपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सोशल मीडिया कोषांग द्वारा आज जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है की सोशल मीडिया पर शिव मिश्रा नामक आईडी के माध्यम से किसी विशेष वर्ग के खिलाफ गाली देने के एक विडियो पर काफी सारे लोगों ने उक्त विडियो को बिहार पुलिस और भोजपुर पुलिस को टैग करते हुए उसपर विधि सम्मत कार्रवाई करने हेतु अनुरोध किया था। जिसपर भोजपुर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए संबंधित आईडी का सत्यापन करते हुए आईटी एक्ट के तहत भोजपुर एस सी/एस टी थाने में एक कांड संख्या 06/24 दर्ज किया है। विज्ञाप्ति में बताया गया है की आरंभिक सत्यापन के अनुसार उक्त युवक किसी दूसरे राज्य में रहकर नौकरी करता है जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी।

Related posts

09 सितंबर को स्व राधा शरण सिंह की स्मृति में एक दिवसीय फैंसी फुटबॉल मैच का आयोजन।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

झारखंड:बोरियो के झामुमो प्रत्याशी के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग।

rktvnews

भोजपुर:ओपन जूडो चयन प्रतियोगिता में सोनी कुमारी प्रथम स्थान लाकर राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए चयनित।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

कोयला मंत्रालय एवं कोल इंडिया लिमिटेड ई-खरीद में अग्रणी।

rktvnews

Leave a Comment