RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव का 76 वां जन्म दिवस हर्षोल्लास आयोजित!युवा नेता सोनू राय के नेतृत्व में मिठाइयां और फलों का वितरण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 11 जून। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर राजद नेताओं ने दलित बस्ती में मिठाई और फल बांटकर जन्मदिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया।समाजिक न्याय के पहरुआ, शोषित वंचित और सामाजिक मान सम्मान दिलानेवाले, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री लालू प्रसाद यादव जी का 76वां जन्मदिन पर आरा के स्लम बस्ती व बिन्दटोली मे युवा राजद नेता सोनू राय के नेतृत्व मे मिठाई,फल व खाद्य सामग्री वितरित किया गया।अपनी खुशी का इजहार करते हुए सोनू राय ने सबसे पहले नगर वासियों को जन्मदिन की बधाइयां दी और कहा की गरीबों के मसीहा, सामाजिक न्याय के पुरोधा, आज जन-जन के हृदय में बसने वाले सम्मानित नेता के लिए मैं भगवान से स्वस्थ और दीर्घायु होने की मंगल कामना करता हूं।
वही पूर्व विधान पार्षद व प्रदेश उपाध्यक्ष लालदास राय उपस्थित रहे व स्लम बस्ती के सभी लोगों से मिलकर सुप्रीमों के जन्मदिन पर सबको मिठाइयां बांटी व शुभकामनाये दी।
पूर्व विवि अध्यक्ष रजनीश यादव ने गरीबो के रहनुमा व राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर अपने नेता कि लम्बी उम्र हेतु ईश्वर से प्रार्थना की और कहा की सामाजिक न्याय का पहिया और तेजी से बढ़े यही समय की मांग है।
इस अवसर‌ पर राजद नेता रघुवर चन्द्रवंशी, अतिपिछड़ा भोजपुर के अध्यक्ष विनोद चन्द्रवंशी, भास्कर शिवपुरी, छात्र राजद नेता धिरज यादव,वार्ड पार्षद प्रयाग यादव, मालिक यादव,सहित सौकडो राजद कार्यकर्ता व नेता शामिल रहे।

Related posts

गिरीडीह: होली पर्व को ले उपायुक्त ने वीसी द्वारा की जिला स्तरीय बैठक।

rktvnews

भोपाल:माता और बहनों का सम्मान सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पटना : अखंड सुहाग की कामना हेतू सुहागिन महिलाओं ने किया हरितालिका तीज।

rktvnews

भाजपा सरकार ने लागू किया जातिगत विभाजन को बढ़ावा देने वाला कानून।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में भगवान बुद्ध से संबंधित पिपरहवा पवित्र अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

rktvnews

बक्सर:पंचकोशी परिक्रमा के अवसर पर किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment