RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

राज्यपाल राजेन्‍द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने पटना में एल20 सम्‍मेलन का उद्घाटन किया।

पटना/बिहार 23 जून।बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने 22 जून को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित एल20 के कार्य समूह के विषयगत सम्‍मेलन का उद्घाटन किया।
राज्यपाल ने स्थानीय और विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज बिहार की धरती पर सभी को देखकर उन्हें गर्व हो रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया के 28 देशों के प्रतिनिधि यहां उपस्थित हैं और वे 75 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं। राज्यपाल ने कहा कि बिहार का हजारों वर्ष पुराना गौरवशाली इतिहास है। उन्होंने कहा कि यह ज्ञान की भूमि है, हजारों वर्ष पहले यहां के नालंदा विश्वविद्यालय में विश्व के कोने-कोने से लोग ज्ञान अर्जन करने आते थे, वैशाली लोकतंत्र की जन्मभूमि है। राज्यपाल ने कहा कि आज आवश्यकता मानवीय मूल्यों को महत्व देने की है। उन्होंने कहा कि यदि हम मानवीय मूल्यों से भर जाएं तो न केवल श्रम जगत बल्कि पूरा सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक जीवन मजबूत होगा।
एल20 बैठक के अध्यक्ष हिरण्मय पांडया ने भी प्रतिनिधिमंडलों का स्वागत करते हुए कहा कि यह न केवल बिहार के लिए बल्कि देश के शेष हिस्सों और श्रम विभाग के प्रतिनिधियों के लिए भी गर्व का अवसर है। उन्होंने कहा कि एल20 न केवल जी-20 देशों की आवाज बनेगा, बल्कि उन राष्ट्रों की भी आवाज बनेगा जिनके प्रतिनिधि यहां मौजूद नहीं हैं।
सम्मेलन के तकनीकी सत्र को संबोधित करते हुए श्रम और रोजगार मंत्रालय की सचिव आरती आहूजा ने देश में सामाजिक सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा किए गए विभिन्न उपायों पर चर्चा की। तकनीकी सत्र के दौरान सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा और इससे जुड़े प्रारूप पर चर्चा की गई।

 

Related posts

छत्तीसगढ़ : नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण हुआ कर्जमुक्त।

rktvnews

भोजपुर:सभी राजस्व योजनाओं का पात्र लाभुकों तक लाभ समय पर करें सुनिश्चित: सी के अनिल

rktvnews

भोजपुर:करोड़ों मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने वाले चुनाव आयोग का “मतदाता अधिकार दिवस” महज ढकोसला: माले

rktvnews

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच ने “नो मोर पाकिस्तान” राष्ट्रव्यापी अभियान पर जारी किया विस्तृत वक्तव्य।

rktvnews

सर्वाधिक रक्तदान करने वाले संगठन और रक्त दाताओं को सम्मानित किया जाएगा:चेयरमैन डा विवेकानंद यादव।

rktvnews

आरा में भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान द्वारा “बाबा ज्योति स्वरूप” की श्रद्धांजलि सभा आयोजित! बाबा ज्योति स्वरूप की कृतियों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि:पत्रकार नरेंद्र सिंह

rktvnews

Leave a Comment