RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने घाटशिला प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं अनुमंडल अस्पताल का किया निरीक्षण, कार्यशैली में सुधार एवं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश।

हलुदबनी पंचायत के सबर टोला में आवास निर्माण कार्य का लिया जायजा, पंचायत में मनरेगा अंतर्गत आम बागवानी का भी किया निरीक्षण, विकास कार्यों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)07 मई।उपायुक्त राजीव रंजन द्वारा प्रखंड क्षेत्र भ्रमण के क्रम में आज घाटशिला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था, विभिन्न शाखाओं में पंजियों के संधारण, अभिलेखों के रख-रखाव तथा पदाधिकारी एवं कर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति की गहन जांच की। कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने बीडीओ एवं सीओ को व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासन, समयपालन एवं कार्य संस्कृति सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कर्मियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि कार्यशैली में सुधार नहीं लाने वाले कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त ने आमजनों से जुड़ी समस्याओं एवं आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रखंड एवं अंचल कार्यालय आम जनता से सीधे जुड़े हुए कार्यालय हैं, ऐसे में लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर त्वरित समाधान करने तथा कार्यालयों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने घाटशिला अनुमंडल अस्पताल का भी दौरा किया तथा वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों, कुपोषण उपचार केंद्र (MTC), पंजीकरण काउंटर, मरीज वार्ड एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया। उपायुक्त ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, मरीजों के समुचित उपचार, समय पर जांच एवं आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पंचायत भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने हलुदबनी पंचायत पहुंचकर आदिम जनजाति सबर परिवारों के आवास निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने लाभुक परिवारों से बातचीत कर योजनाओं की प्रगति, निर्माण कार्य की गुणवत्ता तथा मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। ग्रामीणों से बिजली एवं पेयजल आपूर्ति की स्थिति के संबंध में जानकारी लेते हुए सरकार द्वारा उपलब्घ कराई जा रही सेवाओं एवं संसाधनों के उपयोग को लेकर प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने मनरेगा योजना अंतर्गत संचालित आम बागवानी योजना का भी निरीक्षण किया तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आजीविका संवर्धन के उद्देश्य से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन एवं आर्थिक सशक्तिकरण हेतु मनरेगा योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रत्येक पात्र एवं वंचित व्यक्ति तथा समूह को आच्छादित किया जाए। साथ ही सभी विकास योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा के भीतर सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। मौके पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, डीटीओ धनंजय, एसडीओ सुनील चंद्र, बीडीओ यूनिका शर्मा, सीओ निशात अंबर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

लाड़ली बहनों के खाते में 10 अगस्त को होगी मासिक सहायता की राशि अंतरित।

rktvnews

पटना:बिहार विकास मिशन की कार्यकारी समिति की दशम् बैठक का आयोजन।

rktvnews

उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश के सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान जारी!मतदान से पहले मॉकपोल कराया गया,सुबह 11 बजे तक 28.25 प्रतिशत मतदान।

rktvnews

सवाल बरसों से खराब हाई मास्टर लाइट का!शहर को जगमग बनाने में प्रयास जारी: महापौर इन्द्रू देवी

rktvnews

देहरादून:हरिद्वार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

rktvnews

Leave a Comment