RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

नौसेना अलंकरण समारोह 2024

RKTVNEWS/ नई दिल्ली 15 अप्रैल।नौसेना स्टाफ के प्रमुख (सीएनएस) एडमिरल आर हरि कुमार ने 14 अप्रैल 2024 को आईएनएस हंसा, गोवा में आयोजित एक भव्य नौसेना अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति की ओर से नौसेना कर्मियों को वीरता एवं विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किए। ये पुरस्कार नौसेना कर्मियों की बहादुरी, नेतृत्व, पेशेवर उपलब्धियों एवं विशिष्ट सेवा को सम्मानित करने और मान्यता देने हेतु प्रदान किए गए।
इस समारोह के दौरान कुल 35 नौसेना कर्मियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिसमें कमांडर मनीष सिंह कर्की, कमांडर कौस्तब बनर्जी, लेफ्टिनेंट कमांडर पन्नीरसेल्वम विष्णु प्रसन्ना और लेफ्टिनेंट कमांडर भास्कर को नौसेना पदक (वीरता) शामिल थे।
समारोह के दौरान, सीएनएस ने हथियार में सुधार और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अग्रणी अनुसंधान के लिए लेफ्टिनेंट वीके जैन स्मारक स्वर्ण पदक के साथ- साथ उड़ान सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कैप्टन रवि धीर स्मारक स्वर्ण पदक भी प्रदान किए।
सर्वश्रेष्ठ हरित कार्यप्रणाली 2023 के लिए सीएनएस ट्रॉफी क्रमशः औद्योगिक एवं गैर-औद्योगिक श्रेणियों में नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई और आईएनएस वलसुरा को प्रदान की गई।
सीएनएस ने पिछले वर्ष में उत्कृष्ट सेवा के लिए विभिन्न नौसेना इकाइयों को यूनिट प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया। प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वालों में भारतीय नौसेना के जहाज तेग, कोलकाता, कर्मुक, सुमेधा, सुमित्रा और शारदा, पनडुब्बी आईएनएस सिंधुकेसरी, फ्लाइट स्क्वाड्रन आईएनएएस 550 एवं तटीय प्रतिष्ठान चिल्का, सरकार, एक्सिला, द्रोणाचार्य और नौसेना जहाज मरम्मत यार्ड (कारवार) शामिल थे।
इस समारोह में पुरस्कार विजेताओं के जीवनसाथी एवं परिवार के सदस्यों के साथ-साथ भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
सीएनएस ने पुरस्कार विजेताओं की बहादुरी एवं विशिष्ट सेवा की सराहना की और नौसेना कर्मियों को भरपूर समर्थन प्रदान के लिए उनके परिवार के सदस्यों की भी प्रशंसा की।

Related posts

भोजपुर: डीएम ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का किया स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:26 दिसंबर 23

rktvnews

देवघर:यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये रखने हेतु सुबह 08 से रात्रि 9 बजे तक सभी प्रकार के वाहन के नो-इन्ट्री जोन एवं रूट डायवर्ड जोन बनाये गए।

rktvnews

देहरादून:वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

दरभंगा:जिले में 4,55,425 बनाया गया आयुष्मान कार्ड।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 15 नवंबर 25

rktvnews

Leave a Comment