RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोपाल:भोजपाल साहित्य संस्थान भोपाल अंतर्गत व्यंग्य भोजपाल की व्यंग्य गोष्ठी संपन्न।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 11 फरवरी।भोपाल भोजपाल साहित्य संस्थान अंतर्गत व्यंग्य भोजपाल की मासिक व्यंग्य गोष्ठी का आयोजन भोपाल हाट परिसर में स्थित 9 एम मसाला रेंस्तरां में संपन्न हुआ। कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष प्रियदर्शी खैरा की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष सुदर्शन सोनी के मुख्य आतिथ्य विवेक रंजन श्रीवास्तव के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस बार बजट पर केन्द्रित रचनाओं को प्रधानता दी गई। व्यंग्यकार अरविन्द मिश्रः घाटा का चांटा , सुरेश पटवा ओम बजटाय नमः , संजय कुमार कोरोना की जय,अशोक व्यास हलवा वाला बजट , अशोक गौतम मंहगाई ,एसडी श्रीवास्तव रसोई की पिच व फटाफट खिचडी़ , डाक्टर मोहम्मद आज़म अन्नपूरक बजट,यशवंत गोरे मिठाईयों का मिलन समारोह , गोकुल सोनी द्वारा “अच्छे दिन आने वाले हैं” चन्द्रभान राही द्वारा व्यंग्य कहानी ’रोटी की कीमत’ व अनिता चौहान द्वारा खाली पेट की भूख।, अवनींद्र खरे मानवता की महारेखा , सुदर्शन कुमार सोनी द्वारा बजट पर एक अमीर की व्यथा का वाचन किया गया। वंदना मिश्र एवम दीपक पंडित ने भी व्यंग्य रचनाओं का पाठ किया।
संचालन चन्द्रभान राही व आभार प्रदर्शन गोकुल सोनी द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम में बडी़ संख्या में व्यंग्यकार , साहित्यकार व साहित्य प्रेमी यथा शिवांश सरल , डाक्टर अनिल शर्मा, रमेश नंद अशोक गौड़ द्वारा भी रचनाओ का पाठ किया गया। संचालन चन्द्रभान राही व आभार प्रदर्शन गोकुल सोनी द्वारा किया गया।

Related posts

भोजपुर : सीएसपी संचालक की हत्या के विरोध में जाम।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मसलिया में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर जिला फुटबाल संघ के सचिव रविंद्र कुमार ने संघ में पंजीकरण हेतु सूचना प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दी।

rktvnews

बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सक्षम लर्निंग मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम लॉन्च किया

rktvnews

जिला पदाधिकारी नवादा के निर्देश के आलोक में उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता ने जनता दरबार में सुनी फरियाद।

rktvnews

Leave a Comment