RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

भोजपुर: डीएम और एसपी की अध्यक्षता में विधि व्यवस्था कोषांग की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)29 अप्रैल।जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक भोजपुर की अध्यक्षता में आज जिला समाहरणालय के सभा कक्ष में विधि व्यवस्था कोषांग की बैठक आयोजित की गई इस बैठक में तीनों अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ जिले के प्रत्येक थाने के थाना अध्यक्ष एवं कोषांग के नोडल पदाधिकारी के साथ-साथ अपर समाहर्ता,उत्पाद अधीक्षक आर्म्स मजिस्ट्रेट , एमसीसी के नोडल पदाधिकारी, CAPF के नोडल पदाधिकारी उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला पदाधिकारी ने सबसे पहले पूरे जिले में चल रहे शस्त्र सत्यापन से संबंधित जानकारी सभी थानों से प्राप्त की। जिला पदाधिकारी का कहना था कि तीन बार शास्त्र सत्यापन का मौका शस्त्र अनुज्ञप्ति रखने वाले लोगों को दिया गया था। इसका समय समाप्त हो चुका है। अब इसका मौका किसी को अलग से नहीं दिया जाएगा ।अब सिर्फ करवाई करने की बारी है ।उन्होंने कहा कि शस्त्र जमा करने वाली स्थिति में एक पक्षीय कार्रवाई न की जाए। बल्कि सभी दल के लोगों के साथ समान व्यवहार किया जाए । यदि किसी को व्यक्तिगत खतरा है तो उसका शस्त्र जमा नहीं किया जाएगा ।
आंकड़ों के अनुसार जिले में 5652 शस्त्र अनुज्ञप्ति है ।
जिला पदाधिकारी ने प्रत्येक थानावार कितने शास्त्र की अनुज्ञप्ति है तथा कितने शस्त्र का सत्यापन किया गया है एवं कितने शस्त्र जमा हुए हैं और कितने शस्त्र अभी तक जमा नहीं हुए । प्रत्येक थाने से इसके आंकड़े लिए गए तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए बाकी बचे शास्त्रों को भी जमा करने का निर्देश दिया गया ।कुछ थाने जैसे उदवंतनगर एवं पीरो जहां काफी कम मात्रा में शस्त्र जमा किए गए हैं।उन्होंने इसकी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है कि कितने शस्त्र थाने में जमा हुए और कितने गन हाउस में जमा हुए। बैंक में प्रयोग किए जाने वाले शास्त्रों को इनसे अलग रखा गया है ।
जिला पदाधिकारी ने सीसीए के प्रपोजल के कम आंकड़े पर चिंता व्यक्त की है तथा सभी थाना अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि जिन पर यह कार्रवाई की जा रही है उन्हें दूरस्थ थानो में हाजिरी लगाने की कार्रवाई की जाए।
विधि व्यवस्था संधारण के अंतर्गत 107 की कारवाई किया जाना अति आवश्यक है। इस संबंध में भी जो आंकड़े आज सभी थानों से प्राप्त हुए हैं। उसमें जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने असंतोष व्यक्त किया है । अधिक से अधिक संख्या में 107 की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है तथा सभी अनुमंडल पदाधिकारी को थानों में समय निर्धारित करते हुए बॉन्डों डाउन की कार्रवाई करने को कहा गया है साथ ही वेनरेबलिटी के कारक का पता लगाकर 107 का प्रस्ताव तत्काल दिए जाने का निर्देश दिया है ।
चौथी कार्रवाई के अंतर्गत शराब जप्प्ति एवं उसके विनष्टीकरण पर विशेष ध्यान देने के लिए जिला पदाधिकारी का निर्देश है। उनका कहना है कि विधि शाखा से आदेश निकलवा कर अगले 5 दिनों में थाना स्तर पर ही विनष्टीकरण की प्रक्रिया समाप्त कर ली जाए । उनके द्वारा 30 अप्रैल तक सभी थानों में उपलब्ध शराब को विनष्ट करने की कार्रवाई संपूर्ण कर ली जाए । इसके लिए अंचल अधिकारी को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति कर इस कार्रवाई को तात्कालिक रूप से समाप्त किया जाए । उनका मानना है कि प्रत्येक स्थान में 3 घंटे में विनष्टीकरण की प्रक्रिया समाप्त की जा सकती है ।इसीलिए प्रखंडवार थाने में जब्त शराब को एक कार्य योजना बनाकर ऑब्जर्वर आने से पूर्व सभी विनष्टीकरण की प्रक्रिया समाप्त कर ली जाए। भोजपुर जिला के विभिन्न स्थानों में उपलब्ध शराब की मात्रा के अंतर्गत सदर थाने में लगभग 28,000 लीटर चांदी थाने में 2,000 लीटर पीरो थाने में 1,583 लीटर तथा पूरे जिले में लगभग 48,000 लीटर शराब की जब्ती हुई है। जिसका विनष्टिकरण किया जाना अति आवश्यक है।
जिला पदाधिकारी ने एमसीसी के तहत वर्तमान में विभिन्न स्थानों में दर्ज केस की कम संख्या पर चिंता व्यक्ति है । अभी तक मात्र पूरे जिले में 12 से 13 केस ही दर्ज किए गए हैं।
जिला पदाधिकारी ने अंतर राज्य एवं अंतर जिला स्तर पर किए जाने वाले बैठकों की चर्चा की। आंकड़े के अनुसार अभी तक दो बैठक आयोजित हो चुके हैं।
चुनाव को देखते हुए सभी चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और कर्मियों के प्रयोग हेतु ट्रॉली दी जा रही है तथा अगले माह से गाड़ियों की सघन जांच के आदेश भी दिए जा रहे हैं । इसके अलावा सभा स्थल एवं सीआरपीएफ आवासन एवं डिस्पैच सेंटर से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई ।
पुलिस अधीक्षक ने 107 की कार्रवाई पिछले विधानसभा से भी कम होने पर चिंता व्यक्त की है । उनका मानना है कि सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस मजिस्ट्रेट के माध्यम से 107 की कार्रवाई में और तेजी लाई जाए तथा इसके लिए प्रत्येक थाना के द्वारा उन्हें सहयोग प्रदान किया जाए। उनका मानना है कि एक साल में जो भी आपराधिक घटनाएं हुई है उनको वेरीफाई किया जाए और उससे संबंधित अगर कोई अभियुक्त अभी बाहर घूम रहा है तो उसे 107 की कार्रवाई के अंतर्गत लाया जाए । इसके अलावा इल्लीगल माइनिंग के भी कई केस हैं जिनमे 107 की कार्रवाई की जा सकती है । पिछले जनवरी से लेकर के अभी तक मात्र 190 लोगों पर ही 107 की कार्रवाई हुई है
पुलिस अधीक्षक ने माना की चुनाव के दौरान कॉन्फिडेंस बिल्डिंग हेतु फ्लैग मार्च कराया जाना आवश्यक है। इसलिए इसकी कार्य योजना पहले से तैयार कर ली जाए । उन्होंने गुंडा पंजी और निगरानी पंजी में नाम दर्ज करने का भी निर्देश दिया है । पुलिस अधीक्षक ने यह माना है कि अभी तक जिले में 2 करोड रुपए के शराब पकड़े गए हैं। जिनका धीरे-धीरे विनष्टिकरण किया जा रहा है।

Related posts

भोजपुर: श्रीभगवान सिंह की पत्नी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,पुष्पांजलि कर दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

बागपत: प्रभारी मंत्री ने किरठल गौशाला का स्थलीय निरीक्षण किया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:मंत्री खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामला विभाग, झारखंड E-Pose मशीन वितरण के जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में फ़ाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम आईडीए-एमडीए 2023 की तैयारी को लेकर बैठक।

rktvnews

सैनिक स्कूलों के शिक्षकों के लिए पेंशन योजना।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने किया मतदान दल के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment