RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:उदवंतनगर थानान्तर्गत बड़ी घटना को अंजाम देने से पूर्व एक अपराधकर्मी अवैध हथियार और कारतूस संग गिरफ्तार।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)28 अप्रैल। भोजपुर पुलिस को शनिवार 27 अप्रैल सांध्य समय में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उदवंतनगर थानान्तर्गत ग्राम-असनी में एक अपराधकर्मी अवैध हथियार के साथ घूम रहा है, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। उक्त आसूचना का सत्यापन, अवैध आग्नेयास्त्र की बरामदगी तथा अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु पु०नि० राम कल्याण यादव, पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष उदवंतनगर थाना के नेतृत्व में म०पु०अ0नि० अंशु कुमारी, थानाध्यक्ष महिला थाना, पु०अ०नि० स्वेता किरण, अपर थानाध्यक्ष, उदवंतनगर थाना, प्र०पु०अ०नि० नितिश कुमार, उदवंतनगर थाना एवं सि0/1276 पप्पू कुमार, सि0/1632 विक्कु कुमार, उदवंतनगर थाना एवं म०सि0/289 दीपमाला कुमारी, सि०/1670 जितेन्द्र कमार, चा0सि0/51 पिंकी कुमारी, तीनों महिला थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम-असनी से 01अपराधकर्मी असनी के उपेंद्र कुमार उर्फ मोहन कुमार को गिरफ्तार किया गया तथा उसका विधिवत् तलासी लिया गया तो उसके पास से 01 रायफल एवं 01 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में उदवंतनगरथाना कांड सं0-169/2024, दिनांक-27.04.2024, धारा-25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया हैं।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला अनुकंपा समिति की बैठक, दो आश्रितों के अनुकंपा नियुक्ति का अनुमोदन।

rktvnews

गयाजी: नगर निगम की पहल अनुकंपा के आधार पर 9 अभ्यर्थियों को नियुक्ति।

rktvnews

लोकसभा अध्यक्ष ने गुरु रविदास जयंती के अवसर पर लोगों को बधाई दी।

rktvnews

रामगढ़:भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकसभा एवं विधानसभा में भाग लेने वाले वालेंटियर के जाने मतदान के अनुभव।

rktvnews

देश में नवीकरणीय ऊर्जा की स्थापना, संचालन और रखरखाव के लिए कुशल कर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए उठाए गए कदम।

rktvnews

दरभंगा:जिला स्तरीय दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का डीएम ने किया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment