RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:शिक्षक संघ (गोपगुट)की समस्याओं को ले महापंचायत।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 अगस्त।आज बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) भोजपुर के बैनर तले रेड क्रॉस सोसाइटी सभागार में शिक्षक महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में बतौर पंच उपस्थित हुए।
जगदीशपुर विधायक राम बिशुन सिंह, अगिआंव विधायक शिव प्रकाश रंजन , अधिवक्ता अमित कुमार बंटी एवं सामाजिक कार्यकर्ता ददन सिंह के द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।सभी अतिथियों का शिक्षक संघ (गोपगुट) भोजपुर की तरफ से अंगवस्त्र, बुके, एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष, कृष्ण सिंह विमल एवं मंच संचालन जिला कोषाध्यक्ष, मनोज कुमार किरण ने किया।
महापंचायत के पहले सत्र में उपस्थित सभी प्रखंड के प्रखंड सचिव/अध्यक्ष एवं शिक्षक- शिक्षिकाओं की तरफ से अपनी समस्याओं को महापंचायत में रखा गया। इस क्रम में जिला उपाध्यक्ष, गोपगुट, भोजपुर, एवं प्रधानाध्यापक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अहिरपुरवा, आरानगर, सत्येंद्र सिंह ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय अहिरपुरवा, रोड चौड़ीकरण में चला जा रहा है जिसकी सूचना मैं जिलाधिकारी एवं डीईओ भोजपुर को भी बहुत पहले ही दे चुका हूँ ।लेकिन विभाग द्वारा अभी तक इस पर संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष, केदार सिंह ने बताया कि नियोजित शिक्षकों का जो ईपीएफ की कटौती वेतन से किया जा रहा है जिसकी अद्यतन स्थिति का पता शिक्षकों को नहीं मिल पाता है।
राजेश कुमार, प्रखंड अध्यक्ष, गड़हनी के द्वारा बताया गया कि दीक्षांत समारोह-2024 का विपत्र विद्यालयों द्वारा जिला में जमा कर दिया गया है लेकिन अभी भी अधिकांश विद्यालयों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। शिक्षिका, अंजनी कुमारी, के द्वारा जानकारी दी गई कि वे प्राथमिक विद्यालय रुपचकिया, कोईलवर में पदस्थापित हैं लेकिन वहां पर जानमाल के खतरे के चलते मध्य विद्यालय कायमनगर में प्रतिनियुक्त हैं। लोकतान्त्रिक तरीके से निकाले गये मशाल जुलूस में शामिल 35 शिक्षक- शिक्षिकाओं का जिला शिक्षा पदाधिकारी भोजपुर द्वारा संज्ञान लिया गया है।नियोजित शिक्षकों (कोषागार) का अभी तक 15% वर्द्धित बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया है । नियोजित शिक्षकों को 12 वर्षों की सेवा पूर्ण के उपरान्त स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति,, नियोजित शिक्षकों की सेवा पुस्तिका अद्यतन नहीं किया जाना, महंगाई भत्ता का भुगतान नहीं होना ,विधायक अगिआंव, शिव प्रकाश रंजन ने कहा कि महापंचायत में उठाये गये सभी समस्याओं के निराकरण हेतु हम सभी पंचों द्वारा जिलाधिकारी भोजपुर एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी, भोजपुर से निराकरण कराया जायेगा। राम बिशुन सिंह उर्फ लोहिया जी न कहा कि शिक्षकों की अधिकांश समस्या जितनी भी समस्याएं उठाई गई हैं उसमें से अधिकांश समस्याओं का निराकरण जिला स्तर और विधानसभा में रखकर कराया जायेगा।
कार्यक्रम में सत्येंद्र कुमार सिंह, डॉ.मनोज कुमार गुप्ता,कमलेश कुमार,मनीष कुमार सिंह,मनोज कुमार किरण,महेश बैठा,राजेश कुमार,देव कुमार सिंह,केदार नाथ सिंह,कुमारी अल्का,मंटू कुमार,मनोज कुमार सिंह, अंजू कुमारी,अंजनी कुमारी,चुन्नी कुमारी चंचला,लक्ष्मी कुमारी सहित काफी संख्या में शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किए।

Related posts

यूनिफॉर्म कॉमन सिविल कोड से देश की एकता और अखंडता को मिलेगी मजबूती!देश के लिए आवश्यक कदम उठा रही मोदी सरकार: सी डी शर्मा।

rktvnews

भोजपुर: डीएम और एसपी ने जगदीशपुर अनुमंडल और आरा सदर क्षेत्रों का किया भ्रमण,पंडालों में जा मानकों अनुरूप व्यवस्था की ली जानकारी।

rktvnews

पटना:योग दिवस पर सवर्ण आयोग के सदस्य राजकुमार सिंह ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

rktvnews

मोतिहारी:जनप्रतिनिधि गण के साथ जिलाधिकारी ने की मतदान केंद्रों के युक्तिकरण से संबंधित बैठक।

rktvnews

एस सी/एस टी ऐक्ट के दो अभियुक्त गये जेल।

rktvnews

महाकुंभ में आयुष।

rktvnews

Leave a Comment