RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

भोजपुर:मतदान केंद्रों पर राजनैतिक दल से किसी प्रकार की न ली जाए सहायता: डीएम,भोजपुर

RKTVNEWS /आरा (भोजपुर)28 अप्रैल। आज राजकीय पॉल्टेक्निक कॉलेज ककिला , जगदीशपुर (भोजपुर ) के सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह – जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भोजपुर की अध्यक्षता में एआरओ जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लोकसभा निर्वाचन 2024 में प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं उनके वरीय पदाधिकारी की उपस्थिति में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में जगदीशपुर अनुमंडल के अंतर्गत प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ-साथ अंचल अधिकारी भी उपस्थित थे।
इस बैठक का आयोजन नामांकन के पूर्व सभी निर्वाचन कार्यो के दायित्वों का निष्पक्ष शांतिपूर्ण और ससमय मतदान निष्पादन करने हेतु किया गया था।
जिला पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक एआरओ क्षेत्र में जाकर बैठक किए जाने के निर्णय के उपरांत जगदीशपुर के एआरओ क्षेत्र में आयोजित की गई यह चौथी बैठक है। इस बैठक में कई आवश्यक निर्देश जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा दिया गया जो निम्न प्रकार से है……
• सेक्टर पदाधिकारी को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि 1 जून 2024 तक चुनाव कराने के लिए व्यक्तिगत रूप से सेक्टर पदाधिकारी जिम्मेवार है। अतः वह अपने एरिया को समझे अपने एरिया का भ्रमण करें। उसके शॉर्टकट रास्तों को खोजें और कम्युनिकेशन पर ध्यान दें । वहां के लोगों से मिले-जुले और वहां की स्थिति का आकलन करें। अपने सेक्टर के लोगों का फोन नंबर वह रखें और अपना नंबर उन्हें दें। ताकि चुनाव में यदि किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न होता है तो इसकी जानकारी वहां के लोगों द्वारा भी प्राप्त हो सके। रिजर्व ईवीएम सेक्टर के पास रहता है इसलिए एक बूथ से दूसरे बूथ तक पहुंचने में सबसे कम समय लगाया जाए तथा उन रास्तों की खोज की जाए। जिससे कम समय में वहां पहुंच जाए। सभी सेक्टर पदाधिकारी को अपने क्षेत्र में प्रतिदिन जाने और घूमने का निर्देश दिया गया है। प्रत्येक थाना क्षेत्र में सेक्टर पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी के लिए उपस्थिति पंजी रख दी गई है । जिसमें वह प्रतिदिन अपने भ्रमण का विवरण दर्ज करेंगे
• सभी बूथों पर AMF के अन्तर्गत शौचालय, शुद्ध पानी पीने की व्यवस्था, बैठने हेतु फर्नीचर , कुर्सी टेबल की उपलब्धता हो एवं कमी होने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ठीक करा लेने को कहा गया।
• जिस वाहन से EVM जा रहा है उस वाहन से संबंधित सेक्टर पदाधिकारी एवं कर्मियों को Ele – Traces app को डाउनलोड अवश्य करना है ताकि लोकेशन ट्रेस होता रहे जिससे EVM की सुरक्षा बनी रहे।
* जिला पदाधिकारी द्वारा मतदान से संबंधित EVM रिसिव से लेकर मतदान पूर्ण करने एवं EVM पहुंचाने तक पूर्ण जानकारी दी गई ।
* मतदान की VTR समय – समय पर भेजते रहना है।
* मतदान कर्मियों को निदेश दिया गया कि मतदान के समय खास ख्याल रखा जाय कि मतदान के समय ही खाने -पीने से लेकर अन्य तरह के कार्य साथ में करते रहेंगे ताकि मतदान बाधित न हो।
* भेद्दता के कारक के बारे मे जिला पदाधिकारी ने सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी से गहनता से पूछताछ की गई । जिसमे पाया गया कि अनुपातिक रूप से 107 की कारवाई कम हुई है । सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को स्पष्ट निदेश दिया गया कि सभी मतदान केन्द्र की जाँच से लेकर भेद्दता के कारक को भौतिक रूप से सत्यापन करने के बाद संबंधित थाना में उपस्थिति दर्ज करते हुए 107 की कारवाई , CCA एवं गुंडा पंजी के तहत प्राथमिकी दर्ज करना सुनिश्चित करे । जिससे अर्द्धसैनिक बल को बेनरेवल टोलो की सूची बनाकर फ्लैग मार्च कराया जाय ।
* सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी अपने संबंधित मतदान केन्द्र पर वहाँ के मतदाताओं को अपना मोबाईल नम्बर वितरण करे जिससे संबंधित बुथ की जानकारी एवं मतदान प्रभावित करने वाले कारको का पता समय रहते चल सके । जिससे त्वरित कार्रवाई करते हुए शांतिपूर्ण मतदान कराया जा सके ।
* जिस मतदान केन्द्र पर चारदिवारी नहीं है वहाँ 100 मीटर के सर्कल दर्शाने के लिए रस्सी का प्रयोग करते हुए मतदान केन्द्र की सुरक्षा सुनिश्चित की जाय । इस सर्कल के अन्दर मतदाता एवं अधिकृत कर्मी को छोड़कर अनाधिकृत व्यक्ति पर प्रवेश वर्जित समझी जाएगी।
* इस बार मतदान केन्द्रो पर वेब कास्टिंग की जाएगी जिससे मतदान स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण हो।
* जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निदेश दिया कि मतदान केन्द्र पर राजनैतिक दल से किसी प्रकार की सहायता न लिया जाय।
* जिला पदाधिकरी द्वारा बताया गया कि इस बार फार्म 12D वही अभ्यर्थी को दिया जाएगा जो 85 वर्ष से ऊपर के मतदाता एवं 40% से अधिक विकलांग हो उसके लिए पोस्टल बैलेट से मतदान कराया जाएगा। जो व्यक्ति मतदान के समय अपने घर पर नहीं रहेंगे उन्हें मतदान केन्द्र पर वोट नहीं देने दिया जाएगा।
* CAPF 07 स्थलों को चिन्हित किया गया जिसमे अर्द्धसैनिक बलों को रखा जाएगा जिसमें प्रत्येक तरह से मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा।
* एआरओ द्वारा बताया गया कि वाहन की उपलब्धता एवं आश्यकता की सूची तैयार कर ली गई है। और निजी विद्यालयों के प्रबंधक के साथ बैठक कर वाहनो के लिए बातचीत कर ली गई है।
* अनुमंडल कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा।
* आर्दश आचार संहिता के उल्लंघन करने पर प्राथमिकी दर्ज करने पर सख्ती बरती जाएगी।
* पुलिस अधीक्षक द्वारा निदेश दिया गया सेक्टर पुलिस पदाधिकारी अपने संबंधित थाना से मतदान प्रभावित करने वाले कारकों की सूची प्राप्त कर त्वरित कार्रवाई की जाय ।
* पुलिस अधीक्षक ने एआरओ को बताया गया कि जगदीशपुर डिस्पैटच सेन्टर में गाड़ियों एवं मतदान कर्मियों की भारी भीड़ होने के कारण ट्रैफिक जाम होने की समस्या उत्पन्न हो सकती है उसे समाधान करने संबंधी तैयारी करने को कहा गया।
* अंत मे जिला पदाधिकारी ने कहा कि सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी स्वीप गतिविधियों को बढ़ाए जिससे अधिक – से – अधिक मतदाताओं को जागरूक किया जा सके।

Related posts

पटनावासी सजग होकर मतदान करने का रिकॉर्ड करेंगे स्थापित:शीर्षत कपिल अशोक

rktvnews

बागपत : प्रभारी मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागपत का निरीक्षण किया।

rktvnews

भोजपुर:विकास मित्र चयन से संबंधित बैठक आयोजित।

rktvnews

बागपत:प्रभारी मंत्री ने राजस्व ,कानून व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:मुनिसुब्रतनाथ मंदिर में यक्ष एवं यक्षिणी के दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभारंभ पर निकली घटयात्रा।

rktvnews

रोहतास :पांच दुर्गुण है व्यक्ति के विनाश का कारण : जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

Leave a Comment