RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

मध्यप्रदेश में नेशनल लोक अदालत 11 मई को,आपसी समझौतों से विवादों का किया जायेगा निराकरण।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)28 अप्रैल।प्रदेश में नेशनल लोक अदालत शनिवार 11 मई, 2024 को हाई कोर्ट परिसर जबलपुर और ग्वालियर, इंदौर बैंच में आयोजित की जा रही है। नेशनल लोक अदालत में सभी तरह के कम्पाउण्डेवल मामलों के निराकरण का प्रयास किया जायेगा जिसमें मध्यप्रदेश सरकार पक्षकार है। लोक अदालत में दोनों पक्षकारों की संतुष्टि के साथ लंबित मामलों का निराकरण किया जायेगा।
लोक अदालत में मुख्य रूप से आपराधिक समझौता योग्य प्रकरण, धन वसूली संबंधित प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावे से संबंधित मामले, श्रम एवं रोजगार विवादों से संबंधित मामले, बिजली, पानी और अन्य बिल भुगतान से संबंधित मामले, वैवाहिक विवादों से संबंधित मामले (तलाक को छोड़कर), भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामले, वेतन-भत्ते और सेवानिवृत्ति लाभ के सेवा मामलों से संबंधित प्रकरणों के साथ राजस्व से संबंधित मामलों के निराकरण के प्रयास भी किये जायेंगे। नेशनल लोक अदालत के संबंध में विधि-विधायी विभाग द्वारा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव और सचिव को पत्र लिखा गया है।

Related posts

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में DMF अंतर्गत संचालित एवं प्रस्तावित योजनाओं की प्रगति के संबंध में समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने स्वच्छता के लिए श्रमदान कर “स्वच्छोत्सव” का किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर : जवइनिया मे गंगा के उफान से चार घर हुए विलीन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 03 जून 25

rktvnews

खिड़की तोड़ दुकान से हजारों के सामान व नगदी ले उड़े चोर।

rktvnews

बलिया के साहित्यकारों को ‘साहित्य गौरव’ सम्मान।

rktvnews

Leave a Comment