RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमो मे शामिल हुए,आरा नगर के कई वार्ड में किया जनसंपर्क।

RKTV NEWS/ आरा(भोजपुर )27 अप्रैल।राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समर्पित भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह आज अपने लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों मे शामिल हुए।
शनिवार को एनडीए भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह ने कोईलवर मे भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव की रणनीति पर चर्चा की एवं मजबुती से लोकसभा चुनाव मे जीत तय करने की बात कही। इस दौरान कार्यकताओ द्वारा अपने प्रत्याशी का भव्य स्वागत किया गया। कोईलवर बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया।कार्यक्रम मे प्रमुख रुप से पूर्व जिलाध्यक्ष अंगद सिंह,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष रितु राज,भाजपा युवा नेता राकेश ओझा,संतोष सिंह,वीणा गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता थे।
एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी शाहपुर के लहंग डुमरिया मे हनुमान प्राण प्रतिष्ठा मे भी शामिल हुए जहाँ राकेश ओझा,गंगाधर पांडेय सहित कार्यकर्ता और ग्रामीण जनता थे।
आरा नगर मे हिन्दु जागरण मंच के बैठक मे शामिल हो कर आर के सिंह ने युवायो को राष्ट्रहित मे जनता को जागृत कर अधिक से अधिक मतदान कराने पर बल दिया।
वहीं एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी आरा नगर के दो वार्डो के जनता से जनसंपर्क करते हुए विजयी होने का आशीर्वाद प्राप्त किया। पहले वार्ड नं. 16 महाराणा प्रताप नगर स्थित माँ काली मंदिर मे दर्शन और पुजा के साथ जनसंपर्क की शुरुआत की। वार्ड 16 के महाराणा प्रताप नगर,महादलित वस्ती और वशिष्ठ नगर,वार्ड नं.14 संकटमोचन नगर सहित अन्य मुहल्ले मे भी केन्द्रीय मंत्री सह एनडीए भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह का जनसंपर्क चला।जनसंपर्क कार्यक्रम में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड भ्रमण किया गया।जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान भाजपा अध्यक्ष दुर्गा राज,जदयू अध्यक्ष संजय सिंह,नरेन्द्र सिंह,सोनु कुमार,केडी ओझा,संतोष चंद्रवंशी, विभु जैन,मंजीत सोनी,अभिमन्यु सिंह,जितेन्द्र स़िह,सुमित सिंह,परमजीत सिंह,रोहित बजरंगी,बबलू पांडेय,मंटु सिंह,रामकुमार सिंह,विश्वनाथ सिंह आदि सैकड़ो कार्यकर्ता थे।

Related posts

चुनावों के दौरान हिंसा लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय: रघुपति यादव

rktvnews

भोजपुर:हिन्दी राष्ट्रीय एकता को मजबूत करती है : प्रो.बलिराज ठाकुर

rktvnews

मुजफ्फरपुर:जनगणना 2027 की तैयारियां हुईं तेज, मकान सूचीकरण व गणना को लेकर अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू।

rktvnews

शिव के डमरू से उत्पन्न नाद की अनुगूंज से ताल का सृजन : जया जैन

rktvnews

वन हमारे फेफड़े हैं, वन जलवायु को नियंत्रित करते हैं, आपदाओं को रोकते हैं और वंचित वर्ग के लोगों की सहायता करते हैं: उपराष्ट्रपति

rktvnews

भारत से रूस के कलमीकिया गणराज्य तक बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी।

rktvnews

Leave a Comment