RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

महिला कॉलेज,आरा को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय और आईईसी द्वारा मिला स्थापना प्रमाणपत्र।

शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्थापना प्रमाण मिलने से शैक्षणिक गतिविधियां होगी तेज:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 अप्रैल। 25अप्रैल को महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय और आईईसी के द्वारा स्थापना प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके मिलने से महाविद्यालय परिवार और बीसीए छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके मिलने के बाद बीसीए विभाग के छात्राओं के लिए कैम्पस प्लेसमेंट के साथ-साथ साक्षात्कार, रिसर्च, कंपनियों के साथ ट्रेनिंग जैसे अन्य कई सुविधाएँ भी शुरू होगी।
महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ मीना कुमारी ने ख़ुशी जताते हुए बीसीए विभाग के शिक्षक राघवेंद्र नारायण विकास व अमरजीत कुमार मिश्रा के योगदान को सराहा एवं बधाइयाँ भी प्रेषित कीं। इन्होंने कहा की आप लोगों की मेहनत और सक्रियता से यह प्रमाण पत्र उपलब्ध हो सका है। अब नामांकन की प्रक्रिया विश्वविद्यालय के पहल पर जारी होगी।
वहीं समन्वयक डॉ शिखा अवस्थी ने छात्राओं को इसकी महत्ता को बताया और पुरी मेहनत के साथ आईटी सेक्टर में बेहतरी के लिए प्रेरित की। छात्राओं में ख़ुशी की लहर है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 04 नवंबर 25

rktvnews

पुलिस ने किया 200 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद ।

rktvnews

एनसीपीसीआर ने पॉक्सो कानून की धारा 39 के अंतर्गत सहायक व्यक्ति के संबंध में आदर्श दिशानिर्देशों के मसौदे पर चर्चा और विचार-विमर्श के लिए परामर्श बैठक की।

rktvnews

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से अपर समाहर्ता ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

मध्यप्रदेश: जल-स्त्रोतों के आस-पास वृक्षारोपण को प्रोत्साहित किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर कांग्रेस की तैयारी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment