RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर:मतदाता जागरूकता अभियान के तहत छात्र संवाद आयोजित।

युवाओं की सक्रियता से मतदान प्रतिशत बढ़ेगा:प्राचार्या डा पूनम कुमारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 अप्रैल। गुरूवार को सहजानंद ब्रह्मर्षि महाविद्यालय,आरा में राष्ट्रीय सेवा योजना तथा आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता अभियान पर छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कैंपस एंबेसडर आदित्य कुमार सिंह ने किया। वही चुनाव में युवाओं की भागीदारी विषय पर छात्रों को संबोधित करते हुए आइक्यूएसी के समन्वयक डॉ. मेराज दानापुरी ने बताया की चुनाव लोकतंत्र का मजबूत आधार है। संविधान में 5 साल पर एक बार आम जनता को जनप्रतिनिधि चुनने का अधिकार मतदान से प्राप्त है। चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल होना हर मतदाता का कर्त्तव्य है। विशेषकर युवाओं को भी यह बात समझनी होगी। पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं की सक्रिय भागीदारी भी बहुत महत्त्वपूर्ण है। नए मतदाताओं का नया दृष्टिकोण होता है। एक युवा मतदाता की ऊर्जा और तकनीक-प्रेमी प्रकृति, चुनावी परिदृश्य को जीवंत बनाती है। साथ ही उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देती है। वे निर्वाचित प्रतिनिधियों को जवाबदेह बनाने एवं जनता से जुड़े मुद्दों का समर्थन करने व आवाज उठाने के लिए सोशल मीडिया का खूब उपयोग करते हैं। इस प्रकार लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाते हैं।
प्राचार्या डॉ. पूनम कुमारी ने छात्रों से बात करते हुए कहा कि देश में इन दिनों आम चुनाव, 2024 की तैयारी चल रही है।आरा संसदीय क्षेत्र में एक जून को मतदान निर्धारित है। मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए लगातार स्वीप के माध्यम से जिला प्रशासन हर जगह प्रतिदिन प्रचार प्रचार किया जा रहा है ।
मतदान का प्रतिशत बढ़ने से सही जनप्रतिनिधि चुनने में आसानी होती है।मतदान 50 से 60 का प्रतिशत तक चल रहा है जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। मतदान में युवाओं की भूमिका भी अति महत्वपूर्ण है। युवा स्वयं मतदान करते भी हैं और लोगों को मतदान केंद्र पर जाने के लिए प्रेरित भी करते हैं। अपने सूझबूझ से मत भी देते हैं और दिलवाते भी हैं जिससे मतदान का प्रतिशत निश्चित रूप से बढ़ सकेगा।भारतीय निर्वाचन आयोग चुनावों में युवाओं की सार्वजनिक प्रबुद्ध सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनेकों अभियान चला रहा है।
कैंपस एंबेसडर आदित्य कुमार सिंह ने बताया की स्वीप कोषांग,भोजपुर द्वारा प्राप्त निर्देश के तहत कॉलेज कैंपस में मतदान संबंधित जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।उसी के संदर्भ में आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम कैलेंडर के तहत इस छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।आगे भी पूर्व से निर्धारित कैलेंडर के अनुशार विभिन्न कार्यक्रम कॉलेज केंपस तथा रा.से. यो द्वारा गोद लिया गए गांव में किया जाएगा,जिससे कि लोगों के बीच मतदान करने के प्रति जागरूकता बढ़ सके।कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजवर्धन चौबे,मनदीप कुमार,रोहन सिंह आदि का अहम योगदान रहा। वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यावसायिक पाठ्यक्रम के शिक्षक मधुसुधन कुमार,राकेश कुमार,मुकेश, डॉ. बबलू,संजय,अरविंद शर्मा,सहायक राकेश तिवारी,मीरा कुमारी तथा स्वयंसेवक में रौशन,निशांत,सुंदरम,सोनू गोंड,मोहित,शिवम, दिव्या,मांडवी,प्रिया सहित अन्य कई उपस्थित रहे।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में स्टैंडिंग कमिटि तथा राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्ष/सचिव के साथ बैठक सम्पन्न।

rktvnews

बिहार: मुख्य सचिव ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं के पोर्टल और मोबाइल ऐप का किया शुभारंभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बसव जयंती के पावन अवसर पर जगद्गुरु बसवेश्वर को नमन किया।

rktvnews

धनबाद: कुष्ठ रोगियों की आंखों से छलके आंसू, रक्षा बंधन पर मिले आत्मीय सम्मान से हुए भाव विभोर।

rktvnews

भोपाल:सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक एच.एम. जोशी के 100वें जन्मदिवस पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी के गोद लिए विद्यालय का मॉडल स्कूल की तर्ज पर हुआ कायाकल्प।

rktvnews

Leave a Comment