RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

विकास पुरुष केन्द्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह 8 मार्च को सैकड़ो योजनाओ का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण।

हसनबाजार स्टेशन पर पटना- सासाराम मेमु स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर करेंगे शुभारंभ। इसके साथ दो ट्रेनो का होगा हसनबाजार स्टेशन पर होगा ठहराव।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 06 मार्च। आज भाजपा भोजपुर के मीडिया प्रभारी संजय सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी देते हुए बताया की केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा सांसद आर के सिंह 8 मार्च को वीर कुंवर सिंह स्टेडियम से सैकड़ो विभिन्न योजनाओ का सौगात देंगे।
विज्ञाप्ति अनुसार सांसद प्रतिनिधि ईं.धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि 8 मार्च भोजपुर की जनता के लिए महत्वपूर्ण दिन है। उस दिन भोजपुर जिला के विकास को आर के सिंह की गारंटी के साथ जनता के विश्वास के साथ बढने का अवसर है।
केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह सांसद आर के सिंह 8 मार्च को 1:30 बजे वीर कुँवर सिंह स्टेडियम मे जिले के विभिन्न गाँवो मे सैकड़ों योजनाओ का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
सांसद प्रतिनिधि ने आगे बताया कि उसी दिन 2:30 बजे हसनबाजार के क्षेत्रों के लोगो के बहुप्रतीक्षित मांग पर केन्द्रीय मंत्री द्वारा गाड़ी संख्या 03673 पटना-सासाराम मेमु स्पेशल ट्रेन को हसनबाजार स्टेशन पर हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ करेंगे।इसके साथ ही दो अन्य ट्रेन 03671-आरा-सासाराम मेमु और 03611-पटना-सासाराम पैसेंजर का ठहराव की शुरुआत भी हसनबाजार स्टेशन पर होने लगेगा।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्राधिकरण द्वारा आयोजित कार्यशाला में हुए शामिल।

rktvnews

जिम्मेदार साइबर आदतों को बढ़ावा देने के लिए क्वाड सहयोग

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने मसलिया प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय हरोरायडीह का निरीक्षण किया।

rktvnews

पटना:मनुष्यता के कवि और विद्वान आचार्य थे डा दीनानाथ शरण : नन्द किशोर यादव

rktvnews

आने वाला जमाना बहनों का है : मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के यवतमाल में 4,900 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

rktvnews

Leave a Comment