RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:महिला महाविद्यालय में वर्ल्ड बुक एंड कॉपीराइट डे पर कार्यक्रम का आयोजन।

पुस्तकों में छिपा है ज्ञान का भंडार, पढ़ना जरूरी:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 अप्रैल। बुधवार को महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय में साहित्यिक क्लब की तरफ से वर्ल्ड बुक एंड कॉपीराइट डे पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो० मीना कुमारी ने किया
इसका संचालन कोऑर्डिनेटर डॉ० स्मृति चौधरी विभागाध्यक्ष अंग्रेजी ,डॉ अंजू कुमारी हिंदी विभाग ने किया। कॉलेज के संस्थापक की प्रतिमा पर माल्यार्पण ,द्वीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
डॉ० स्मृति चौधरी ने आये विद्वत जनों का स्वागत करते हुए किताबों की उपयोगिता एवं हमारे जीवन में उसके महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रधानाचार्या ने अपनी स्व रचित कविता सुनाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर लिया साथ ही किताबों के प्रति बच्चों को जागरूक और प्रेरित किया। प्रो मीना कुमारी ने कहा की पुस्तकों में ज्ञान का भंडार छिपा है। इसे अध्ययन करना पड़ेगा । इंटरनेट के युग में बच्चे मोबाइल से पढ़ तो लेते हैं लेकिन यह स्थाई नहीं होता है बल्कि क्षणभंगुर है तुरंत भूल जाते हैं।पुस्तकों का अध्ययन बार-बार करने से ज्ञान की बातें मन मस्तिष्क में बैठ जाती है याद रहती है। इसलिए पुस्तकों का अध्ययन जरूरी है।
इतिहास के विभागाध्यक्ष डा० राजीव कुमार ने बताया कि किस प्रकार पुस्तकालय के माध्यम से किताब हमारी एक अच्छी दोस्त बन सकती हैं। जीवन के उन क्षणों में जब हम मानसिक तनाव, दुख और पीड़ा का अनुभव करते हैं तो किताब एक डॉक्टर का काम करती है जिससे हम मानसिक तनाव को भुल जाते हैं।
डॉ० सुधा निकेतन रंजनी ने सुंदर व्याख्यान दिया। डॉ० शिव स्वरूप ने प्रेमचंद से जुड़ी अपनी स्मृतियों को साझा किया।
IQAC की कोऑर्डिनेटर और मनोविज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉक्टर विजय श्री ने प्रेमचंद की कहानी पूस की रात का वाचन किया । मोबाइल के माध्यम से किताब पढ़ना और किताबों से पढ़ना दोनों में कितना अंतर है उन बिंदुओं की तरफ छात्राओं का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कॉपीराइट के विषय में भी बच्चों को बताया। छात्राओं ने हिंदी तथा अंग्रेजी में कविता का वाचन, अपने प्रिय लेखक प्रिय रचना के विषय में बताया। हिंदी तथा भोजपुरी में गायन और नृत्य के रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। कुछ छात्राओं ने अपने बनाएं पोस्टर का भी प्रदर्शन किया। अमेटी यूनिवर्सिटी पटना की तरफ से आए मैनेजर कुंदन कुमार ने पूर्व में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किया तथा प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य द्वारा कुंदन कुमार को पौधा देकर सम्मानित किया गया ।कुंदन कुमार ने भी प्रधानाचार्या , डॉ० स्मृति चौधरी, डॉ० अंजु कुमारी को अमेठी यूनिवर्सिटी पटना की तरफ से स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
कोऑर्डिनेटर डॉ० अंजु कुमारी द्वारा प्रेमचंद के उपन्यास गोदान पर अपनी बात रखी। उपन्यास के उन तथ्यों पर रोशनी डाली जिसके कारण प्रेमचंद को उपन्यास सम्राट की संज्ञा दी गई। अंत में इनके धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम का समापन हुआ।इस कार्यक्रम में कई शिक्षक, शिक्षिकाऐं और शिक्षकेत्तर कर्मचारी , छात्राएं उपस्थित रहीं।

Related posts

विद्युत मंत्रालय ने 2031-32 तक 80 गीगावॉट थर्मल पावर क्षमता वृद्धि की समीक्षा के लिए उद्योग हितधारकों के साथ बातचीत की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन में मिलेगा अतिरिक्त राशि का उपहार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

गढ़वा:शीतलहर और कड़ाके की ठंड की वजह से बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल।

rktvnews

राजस्थान:अलवर टाइगर मैराथन’ उत्साह एवं उमंग के साथ दौड़े हजारों एथलीट।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ने राजभवन के मुख्य प्रवेश द्वार ‘‘द्वारमण्डपम भवन’’ का किया लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर : डीएम के निर्देश पर शुरू हुआ सामुदायिक रसोई।

rktvnews

Leave a Comment