RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर:राष्ट्रकवि दिनकर की पुण्यतिथि पर केंद्रीय पुस्तकालय नागरी प्रचारिणी में अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 अप्रैल। 24 अप्रैल को जिला केंद्रीय पुस्तकालय, नागरी प्रचारिणी, सभा आरा में सभी पाठक छात्र छात्राओं के साथ डॉ सिद्धार्थ शिव शंकर सहाय की अध्यक्षता में राष्ट्रकवि दिनकर की पुण्य तिथि का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र कवि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
पुस्तकालय अध्यक्ष रविन्द्र पाठक ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा की रामधारी सिंह दिनकर राष्ट्रीय ओज,वीरता राष्ट्रीय एकता और युवाओं के प्रेरक कवि रहे हैं ।उनकी रचनाएं सदा राष्ट्र के प्रति लोगों को प्रेरित करते रहती थी। ये बिहार के सिमरिया गांव के निवासी थे ।उनकी शिक्षा स्नातक रही ।यह एक अध्यापक कवि ,लेखक ,निबंधकार, पत्रकार, स्वतंत्रता सेनानी और सांसद के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं ।उनकी प्रसिद्ध रचनाओं में उर्वशी ,कुरुक्षेत्र , रश्मिरथी आदि हैं। इन्हें कई महत्वपूर्ण अवार्ड भी मिल चुके हैं जिसमें पद्म विभूषण,ज्ञानपीठ आदि है। आज ही के दिन 24 अप्रैल 1974 को इन्होंने अंतिम सांस ली थी। धन्यवाद ज्ञापन वरीय सदस्य डॉक्टर रामाशंकर प्रसाद ने किया।

Related posts

प्रधानमंत्री ने बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय परिसर का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:फकीरी में भी जनसेवा का भाव अब बन गया है स्वभाव: समाज सेवी अमरदीप

rktvnews

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बाड़मेर के गुड़ामालानी में ICAR के क्षेत्रीय बाजरा अनुसंधान केंद्र का शिलान्यास किया।

rktvnews

नारनौल:राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी ने खोली पशुपालकों व किसानों की किस्मत,किसी के नाम निकली मोटरसाइकिल तो किसी के नाम स्कूटी।

rktvnews

लाड़ली बहना योजना जीवन बदलने का अभियान : मुख्यमंत्री

rktvnews

हिंदी में रोजगार की अनंत संभवानाएं:प्रो. मीना कुमारी

rktvnews

Leave a Comment