RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सारण पुलिस की खास पहल, संवाद कार्यक्रम “आवाज दो” का किया आयोजन।

RKTV NEWS/सारण (छपरा)11 अक्टूबर। आज अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर पुलिस प्रशासन एवं DLSA की ओर से बालिकाओं के साथ हो रहे शोषण एवं अत्याचार के रोकथाम तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए एक मुहिम सशक्त महिला सशक्त समाज “आवाज दो” कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेक्षागृह सारण में किया गया। इस संवाद कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला पदाधिकारी सारण, पुलिस अधीक्षक सारण एवं अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी भी उपस्थित रहें।संवाद कार्यक्रम में सारण जिला के महिला संगठन, स्कूल की छात्राओं एवं अन्य महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने महिला हिंसा से संबंधित अपनी समस्याएँ रखी, जिसके निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक, सारण एवं अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा उचित सुझाव दिया गया। साथ ही इस संवाद कार्यक्रम में इप्टा और सेंट्रल पब्लिक स्कूल के अभिनेत्री एवं अभिनेत्रियों द्वारा बालिकाओं के ट्रैफिकिंग पर केन्द्रीत नाटक अंधेरे में रोशनी की किरण का सार्थक सारगर्भित मंचन किया गया। नाटक में तीन बालिकाओं के व्यापार की तीन संक्षिप्त कहानियों को प्रस्तुत किया गया जो मानव अंग के व्यापारियों, देह व्यापार के व्यापारियों और कच्ची उम्र के प्यार के धोखे का शिकार हो कर अपना सर्वनाश कर बैठती हैं और जिन्हें पुलिस और डीएलएसए द्वारा न सिर्फ रेस्क्यू किया जाता है बल्कि इनके गुनहगारों को भी पकड़ा जाता है।
इस नाटक में तीन पीड़ित लड़कियों का किरदार कनक श्रीवास्तव, अंजलि कुमारी, श्रेया सिंह तीन धोखेबाज प्रेमियों की भूमिका भाब्या, दिव्यांश, सोनिया राय, कोठेवाली की भूमिका में श्रेया श्रीवास्तव, और खलनायक की भूमिका में सागर कुमार ने बेमिसाल अभिनय प्रस्तुत किया। एसपी की भूमिका में लक्ष्मी कुमारी, पत्रकार की भूमिका में मनोरंजन पाठक, कोठे की गुरु माँ की भूमिका में कुमारी अनिशा ने शानदार अभिनय किया। शेष भूमिकाओं में श्रुति, शुभम राज सिंह, रुद्र आदित्य तिवारी, प्रेरणा श्रीवास्तव, श्रेयसी, आशिष कुमार सिंह, प्रिया श्रीवास्तव, याशी, प्रियंका कुमारी तो सुत्रधार की भूमिका में अंकिता कुमारी, प्रतिमा, कामिनी, सौम्या कुमारी, कृति सिंह, आशिका कुमारी, हर्षित राज, हिमांशु सिंह, शुभम कुमार, रौनक कुमार आदि ने जीवंत अभिनय प्रस्तुत किया। सूत्रधार की भूमिका में कंचन
बाला वादकों विनय कुमार, आयुष कुमार मान ने अभिनेत्री अभिनेताओं का भरपूर साथ दिया। नाटक का कंसेप्ट और विद्वान प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डीएलएसए सारण पुनीत कुमार गर्ग का रहा, मार्गदर्शन डीएम अमन समीर और एसपी डॉ० कुमार आशीष, सुझाव सचिव डीएलएसए धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, चीफ लैड्स पुर्णेन्दु रंजन, सीपीएस ग्रुप के चेयरमैन डॉ० हरेन्द्र सिंह के सुझाव पर जिसे डॉ० अमित रंजन ने लिखा और निर्देशित किया है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 12 नवंबर 25

rktvnews

भोजपुर एसपी द्वारा लगाया गया बड़हरा थाना में जनता दरबार।

rktvnews

भोजपुर: पदाधिकारियों द्वारा प्रखंड के चिन्हित विद्यालयों एवं स्वाथ्य केंद्रों की गुणवक्ता की जांच की गई।

rktvnews

राष्ट्रपति ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ स्पीच एंड हियरिंग के हीरक जयंती समारोह में शामिल हुईं।

rktvnews

भोजपुर : विधायक राहुल तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवइनिया मे हो रहे कटाव के संबंध में लिखा पत्र।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को नई दिल्ली में “केन्द्रीय पंजीयक- सहारा रिफण्ड पोर्टल” का शुभारम्भ करेंगे

rktvnews

Leave a Comment