RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्र सरकार ने 11 सदस्यीय भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के चुनाव की घोषणा की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 20 अप्रैल।केंद्र सरकार ने भारतीय पशु चिकित्सा परिषद नियम- 1985 के नियम 10 और 11 के प्रावधानों के अनुसरण में भारतीय पशु चिकित्सा परिषद अधिनियम- 1984 (1984 का 52) की धारा- 3 की उपधारा (3) के खंड (जी) के साथ पठित धारा- 4 के तहत जारी 25 अक्टूबर, 2023 की अधिसूचना एस.ओ. 4701(ई) के माध्यम से 11 सदस्यीय भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के चुनाव की घोषणा की है। अब माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय की ओर से नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसर ने भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के भारतीय पशु चिकित्सा चिकित्सकों के पंजी (रजिस्टर) में नामांकित व्यक्तियों में से सदस्यों का चुनाव कराने के लिए निम्नलिखित तिथियां निर्धारित की हैं:-
भारतीय पशु चिकित्सा परिषद का चुनाव लड़ने के लिए पात्र उम्मीदवार अपना नामांकन निर्धारित प्रपत्र के अनुसार मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अधीन पशुपालन और डेयरी विभाग की रिटर्निंग अधिकारी न्यायमूर्ति (श्रीमती) आशा मेनन (सेवानिवृत्त) केबिन संख्या- 5, चंद्र लोक भवन (दूसरी मंजिल), जनपथ रोड, नई दिल्ली पर निर्धारित तिथि और समय पर या उससे पहले भेज या जमा कर सकते हैं।
इसके अलावा पात्र उम्मीदवारों के पास अपना नामांकन पत्र ऑनलाइन (उम्मीदवार और प्रस्तावक/अनुमोदक के स्पष्ट हस्ताक्षर वाली स्कैन की गई कॉपी के साथ) ई-मेल आईडी: ro.vcielection[at]gmail[dot]com पर रिटर्निंग अधिकारी को जमा करने का विकल्प है। 26 अप्रैल, 2024 को शाम के 5:00 बजे के बाद कोई भी आवेदन स्वीकृत नहीं किया जाएगा।
इस संबंध में राजपत्र अधिसूचना का अनुपालन किया गया है और सभी से अनुरोध किया गया कि वे भारत के असाधारण राजपत्र व पशुपालन और डेयरी विभाग की वेबसाइट पर प्रकाशित राजपत्र अधिसूचना का अनुपालन करें।

Related posts

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्याज पर लगे 20 प्रतिशत निर्यात शुल्क को पूरी तरह से किया समाप्त।

rktvnews

परिक्षाकेंद्र पर जाने और आने के लिए मुफ्त में परिवहन की व्यवस्था:परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा

rktvnews

रायपुर : डी.एल.एड. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष पूरक तथा अवसर परीक्षा वर्ष 2023 की समय-सारिणी घोषित।

rktvnews

पटना:महान स्वतंत्रता सेनानी और साहित्यकार थे बुद्धिनाथ झा कैरव।

rktvnews

गोवा में 54वें इफ्फी में आज हॉलीवुड के दिग्गज माइकल डगलस और निर्माता शैलेन्द्र सिंह के साथ ‘क्या यह समय विश्व सिनेमा का है?’ विषय पर विचार मंथन।

rktvnews

भगवान बुद्ध और उनके दो शिष्यों के पवित्र अवशेष 19 मार्च तक आयोजित 26 दिनों की प्रदर्शनी के लिए थाईलैंड पहुंचे।

rktvnews

Leave a Comment