RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महापौर इंदू देवी ने पीसीसी रोड और नाली का किया उद्घाटन।

नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-1 और वार्ड संख्या-24 में हुआ उद्घाटन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 फरवरी।नगर निगम की माननीय महापौर इंदु देवी ने नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-1 और वार्ड संख्या-24 में गुरुवार को पीसीसी रोड और नाली का उद्घाटन किया।लगभग 33 लाख 11 हजार रुपये की लागत से बने पीसीसी रोड और नाली के उद्घाटन से मोहल्ले वासियों में खुशी देखी गई। मौके पर महापौर इंदु देवी ने कहा कि पीसीसी सड़क एवं नाली निर्माण होने से स्थानीय नागरिकों को आवागमन के लिए बेहतर सड़क मिलेगा। वहीं नाली निर्माण से जल जमाव की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। महापौर ने आगे कहा कि “हमारी सरकार का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर बुनियादी ढांचे की सुविधा प्रदान करना है। इस सड़क और नाली निर्माण से वार्डों के नागरिकों को बहुत लाभ होगा। उद्धाटन समारोह में वार्ड संख्या-1 की पार्षद प्रतिनिधि मो. फिर्दोष अलम, वार्ड संख्या-24 के पार्षद मो. शमीम अख्तर, विवेक पांडेय, लवकुश सिंह, रवि यादव, प्रदीप पासवान, सोहन चौधरी, रितेश कुमार, भोला शर्मा, अमर कुमार और अवधेश कुमार सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहें।

Related posts

आरा नगर निगम की कुब्यवस्था से आरा शहर नरक मे तब्दिल: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

जगदीशपुर नगर पंचायत की बैठक में चापाकलों की मरम्मती सहित अन्य जनहित मुद्दों पर की गई चर्चा।

rktvnews

भोजपुर: बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ की महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

सराहनीय!पुलिस की तत्परता से युवकों की बची जान, ज़ख्मियों के परिजनों को शाहपुर बुलाया।

rktvnews

झारखंड की धरती में असीम संभावनाएं, एन डी ए सरकार धरातल पर उतारने का करेगी हर संभव प्रयास: शिवराज

rktvnews

राजस्थान:महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार उन्मूलन सरकार की मुख्य प्राथमिकताएं : मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment