RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरु तेगबहादुर साहिब के बलिदान दिवस पर गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)25 नवंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गुरु तेगबहादुर साहिब के 350वें बलिदान दिवस पर रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने श्रीगुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के साथ ही शबद कीर्तन भी सुना।
इसके पश्चात उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के पदाधिकारियों से भेंट की। इस मौके पर पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री ने संगतों के बीच लंगर सेवा भी दी।
मुख्यमंत्री ने गुरू तेग बहादुर जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि धर्म, मानवीय मूल्यों एवं सिद्धांतों की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वालों में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का स्थान अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने लोगों को प्रेम, एकता, भाईचारे का संदेश दिया। उनके बलिदान से हमें आपसी एकता एवं सद्भाव की प्रेरणा मिलती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री हेमकुंट साहिब जाने के लिए गोविंदघाट-हेमकुंट साहिब रोपवे बनाया जा रहा है, जिससे सिख तीर्थयात्रियों की यात्रा सुगम हो जाएगी। इसी के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों के समस्त लाभ सिख समाज तक भी पहुंचाए जा रहे हैं।
इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष बलवीर सिंह साहनी, सचिव राजिंदर पाल सिंह चंडोक, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल उपस्थित रहे।

Related posts

देवघर:वाहन जांच के दौरान शालीनता का दे परिचय: उपायुक्त

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज लिमिटेड (NFCSF) के ‘चीनी उद्योग संगोष्ठी एवं राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार 2022-23’ समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

rktvnews

भोपाल:तुलसी साहित्य अकादमी मुख्यालय में पुस्तक लोकार्पण और काव्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:बिहार विधानसभा अध्यक्ष नन्द किशोर यादव का निजी समारोह में जाने के क्रम में किया स्वागत।

rktvnews

28 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:बिजली बिल बकाए में 306 लोगो की काटी गई बिजली!बिजली चोरी में 19 लोगो के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी।

rktvnews

Leave a Comment