RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

इंदौर:चेतावनी के बाद भी अग्नि सुरक्षा प्रबंध नहीं करने पर कार्यालय ,शोरूम एवं दुकानों वाली दो बिल्डिंग सील।

RKTVNEWS/इंदौर ( मध्यप्रदेश) 18 अप्रैल।कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के पश्चात जिला प्रशासन के अमले द्वारा किये गये निरीक्षण में दी गई चेतावनी के बाद भी अग्नि सुरक्षा प्रबंध नहीं करने पर अनेक कार्यालय, शोरूम एवं दुकानों वाली दो बिल्डिंग को सील किया गया। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में अग्नि सुरक्षा प्रबंध नहीं करने पर लगातार कार्रवाई जारी है। बुधवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जूनी इंदौर श्री घनश्याम धनगर के नेतृत्व में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं नगर निगम की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए नवनीत प्लाजा बिल्डिंग एवं फॉर्चून ओरा बिल्डिंग सील की गई। इन दोनों में विभिन्न प्रकार के कार्यालय ,शोरूम एवं दुकानों का संचालन किया जा रहा है। कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा लोक स्वास्थ एवं सुरक्षा को लेकर हाइराइज बिल्डिंग , हॉस्पीटल, काम्प्लेक्स आदि का फायर सेफ्टी को लेकर निरीक्षण करने के निर्देश के पालन में विभिन्न हॉस्पिटल , बिल्डिंग , हाइराइज बिल्डिंग , अपार्टमेंट का निरीक्षण कर फायर सेफ्टी उपकरण न होने से नोटिस जारी कर फायर सेफ्टी की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये थे , परंतु नोटिस देने के उपरांत भी फायर सेफ्टी की व्यवस्था न करने से लोक स्वास्थ्य व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूर्व में सूचना पत्र के माध्यम से फायर सेफ्टी उपकरण इंस्टॉल करने हेतु कहा गया था।बुधवार को पुनः टीम के द्वारा निरीक्षण किया गया एवं पाया गया की सूचना पत्र जारी होने के बावजूद नियम अनुसार फायर सेफ्टी उपकरण नहीं लगाए गए। जारी किए गए नोटिस के संबंध में कोई भी जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके फलस्वरुप उक्त दोनों बिल्डिंगों को सील किया गया।

Related posts

भोजपुर:महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती पर विद्यालय चंदा काजीचक में भारतीय भाषा उत्सव का हुआ रंगारंग समापन।

rktvnews

रायपुर : विधानसभा आम निर्वाचन 2023 : आचार संहिता के दौरान निगरानी दलों ने 5 करोड़ 57 लाख रूपए की नकद और वस्तुएं की जब्त।

rktvnews

मौत का जंक्शन: अरूण दिव्यांश।

rktvnews

लावारिस लाशों का विधि विधान से अंतिम संस्कार हो:अमरदीप कुमार जय

rktvnews

सारण:भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई सुनवाई! 13 मामलों का किया गया निष्पादन।

rktvnews

भोजपुर:संसार को बनाने वाला, पालन और संहार करने वाला ही ब्रम्ह हैं:राधा मोहन देवचार्य

rktvnews

Leave a Comment